Categories: Vacancies

तेजपुर में वार्ड सदस्य मो इस्माईल अंसारी ने कोविड 19 का टीका लगवाकर औरो को किया उत्प्रेरित,बिल्कुल सुरक्षित है ,अफ़वाह से दूर भयमुक्त होकर ले टिका : योगेश पाण्डेय


 तेजपुर में वार्ड सदस्य मो इस्माईल अंसारी ने कोविड 19 का टीका लगवाकर औरो को किया उत्प्रेरित,बिल्कुल सुरक्षित है ,अफ़वाह से दूर भयमुक्त होकर ले टिका : योगेश पाण्डेय 

                                                                          पोबी पंचायत के ग्राम तेजपुर उ प्रा वि तेजपुर में कोविड 19 का 45 आयुवर्ग से अधिक ग्रामीणों का टिकाकरण ए एन एम पूजा कुमारी द्वारा किया गया। वार्ड सदस्य मो इस्माईल अंसारी को सबसे पहले टिका लगा कर प्रारम्भ किया गया। इस्माईल अंसारी ने कहा कि अपना घर परिवार मुल्क़ की हिफाज़त व बेहतरी के लिए बिना झिझक का  कोविड 19 का टिकाकरण करवा कर फ़र्ज़ अदा करने की ज़रूरत है।  युवा समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों को कोविड 19 के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि भयमुक्त होकर अफ़वाह से दूर निर्भीकता पूर्वक सुरक्षित कोविड 19 का स्वयं टिकाकरण करवाते हुए औरो को भी उत्प्रेरित करने की प्रबल आवश्यक्ता है। कोविड 19 के निर्धारित नियमों का धरातलीय  अनुपालन कर ही कोरोना मुक्त राष्ट्र निर्माण संभव है।  डालसा पीएलवी सुबोध कुमार साव , पंचायत सचिव सत्यनारायण यादव, पारा शिक्षक लखी देवी,रमेश यादव,जे एस एल पी एस के प्रदीप स्वर्णकार ,आंगनबाड़ी सेविका साजदा खातुन ,विशेश्वर सिंह,सहिया ने भी लोगो को  जागरूक किये। मेदनीटाँड़ में ए एन एम लीलावती कुमारी,मनीषा कुमारी  द्वारा 45 आयुवर्ग से अधिक के नागरिकों का टिकाकरण किया गया। सहिया नीतू सिंह,जलसहिया प्रीति सिंह,आंगनबाड़ी सेविका झनिया देवी,पोषण सखी कलावती कुमारी,सहिया साथी रागिनी देवी, युवा समाजसेवी रविन्द्र सिंह सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago