Categories: COVID-19

मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल तक सम्पूर्ण LOCKDOWN का एलान किया है


देश में कोरोनो वायरस के मामलों में उछाल के मद्देनजर झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक राज्य में सम्पूर्ण LOCKDOWN की घोषणा की।प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया गया निर्णय।

 तालाबंदी के दौरान, सभी सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही प्रतिबंधित है और सभी दुकानें, वाणिज्यिक संस्थान, कार्यालय, कारखाने, गोदाम, साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। झारखण्ड एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाय। उक्त को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि दिनांक 22.04.2021 को प्रातः 06:00 बजे से 29.04.2021 के 06:00 बजे पूर्वा॰ तक ‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ का सभी के द्वारा अनुपालन किया जायेगा। जिससे कोविड 19 के चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण किया जा सके। इसके निमित:-

1.आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी।

2. भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

3. कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।

4. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।

5. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।

6. 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

                           Advertisement

 मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से हीं रोका जा सकेगा। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें।


Share
Published by
Giridih views

Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago