Categories: GiridihJamuaNHRCCB

विनोबा भावे विश्विद्यालय के प्रतिकुलपति ने रणधीर की पुस्तक का किया विमोचन !


रणधीर की पुस्तक कंफेशनल पोएट्री का  हजारीबाग में  हुआ विमोचन !

युवाओं का साहित्य के प्रति रूचि बढ़ना सुखद  : डॉ अजीत सिन्हा 

गिरीडीह : जमुआ प्रखंड के  नईटाँड़ निवासी रणधीर के द्वारा लिखित अंग्रेजी साहित्य की पुस्तक  इंटरनेशनल पब्लिकेशन हाउस ऑरेंज पब्लिकेशन के द्वारा प्रकाशित “कंफेशनल पोइट्री” का विमोचन विनोबा भावे विश्विद्यालय हजारीबाग के प्रति कुलपति  डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने प्रतिकुलपति आवास  हजारीबाग में किया ! उपरोक्त मौके पर प्रतिकुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि युवाओं का साहित्य के प्रति समर्पण बढ़ा है जो बेहद सुखद है साहित्य समाज का दर्पण है , साहित्य समाज को नई दिशा देती है !रणधीर कुमार की यह पुस्तक बेहद ही सारगर्भित है जो भारतीय लेखिका  कमला दास और यूनुस डी सुज़ा के कंफेशनल  कविताओं का  शोध है!यह पुस्तक अंग्रेजी साहित्य के स्नातक,स्नातकोतर एवं शोध करने वाले छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है ! भारतीय खाद्य निगम के सदस्य श्री  नरेश कुमार भी मौके पर उपस्थित थे ! रणधीर कुमार ने  कहा कि  यह पुस्तक एक शोध की पुस्तक है जो अंग्रेजी साहित्य के 2 बड़े लेखको के कंफेशनल लेखन के सच्चाई को दिखाने की कोशिश किया हूँ  यह अंग्रेजी साहित्य के छात्रों के लिए बेहद ही सारगर्भित पुस्तक साबित होगी ! यह पुस्तक फ्लिपकार्ट, ऐमज़ॉन ,ऑरेंज पब्लिकेशन के वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे आसानी तरीके से छात्र खरीद सकतें हैं ! 

ज्ञात हो किबहुमुखी प्रतिभा के धनी  रणधीर कुमार  झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से पाँच वर्षीय अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर कर चुके हैं पी एच डी इन इंग्लिश अध्यनरत हैं  साथ ही आई आई एम राँची से पालिसी लीडरशिप एंड गवर्नेंस की पढ़ाई कर चुके हैं ! रणधीर कुमार ने इस पुस्तक का लेखन 2017 के पूर्ण किया था इसका प्रकाशन 2020 में हुई !रणधीर कुमार ने इस पुस्तक के सफल लेखन व प्रकाशन  में सहयोग हेतु झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रोफ बी पी सिन्हा  ,प्रो अवधेश शर्मा , डॉ श्रेया भटाचार्य , प्रोफ रबीन्द्रनाथ शर्मा ,डॉ अमित कुमार दुबे, डॉ रंजीत कुमार ,डॉ मयंक रंजन, डॉ असलम परवेज ,डॉ खुशबू समेत अपने परिवार जनों में दादा जी श्री दिनेश्वर वर्मा, दादी श्रीमति सावित्री देवी ,पिता जी श्री दीनदयाल प्रसाद , चाचा बिनोद कुमार, विकास कुमार ,सुरेश वर्मा समेत सम्पूर्ण परिवार को धन्यवाद दिया! रणधीर कुमार के द्वारा कई पुस्तकों का लेखन किया जा चुका है जिसमे एक उड़ान ,मानवाधिकार एक परिचय ,अजनबी सफर व अन्य हैं !


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago