Categories: Jamua

श्री रामचरित्र मानस नवाह परायण महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधि विधान पूर्वक झंडा लगाया गया


 
जमुआ/गिरिडीह:- जमुआ प्रखंड अंतर्गत  प्रतापपुर में 13 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले  श्री रामचरित्र  मानस  नवाह प्रारायण महायज्ञ सह  हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को  लेकर  शनिवार को यज्ञ स्थल पर विधि विधान पूर्वक झंडा लगाया गया , साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे व हाथ में झंडे थामे जय श्री राम के नारे के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया । इस दौरान प्रतापपुर, अदुवाडीह  का भ्रमण कर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे  मुख्य पुजारी निरंजन कुमार राय ने बताया कि नौ दिवसीय रामचरितमानस सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 13 अप्रैल से प्रारंभ होगा व 21 अप्रैल को इसका समापन किया जाएगा ।

यज्ञाचार्य चंदन तिवारी ने कहा कि यज्ञो परंम धीमहि सनातन धर्म में सर्वोपरि है  यज्ञ करने से जीवन में परिवर्तन आता है  इससे संस्कार व संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है । मौके पर यज्ञ कमिटी अध्यक्ष मुन्ना कुमार राय, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, पूर्व मुखिया सुखदेव प्रसाद यादव, परमानंद राय , मंटू कुमार राय,  दुलारचंद  ठाकुर , देवकी यादव ,राजू तुरी,  ननकू रविदास,  रामेश्वर यादव, मनोज राणा, बीपीन कुमार राय ,नुनुदेव तुरी , विवेकानंद राय ,रामचंद्रर यादव , रिंकु राय , पत्रकार बद्री कुमार यादव सहीत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago