Categories: Giridih

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बीएनएस डीएवी ने उपायुक्त को कंसट्रेटर समेत कई मशीन सौंपा


गिरिडीह/सुनैना कुमारी:- गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल और जैटिक्स समूह के चैयरमेन जे. के साहा ने गिरिडीह उपायुक्त को आक्सीजन कंसट्रेटर के साथ आक्सीमीटर डिवाईस व थर्मल स्केनर मशीन सौपा।डीएवी समूह के चैयरमैन जे. के साहा द्वारा दिए गए मशीन और डिवाईस शुक्रवार को स्कूल के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रिए निदेशक पी. हाजरा ने डीसी राहुल सिन्हा और सिविल सर्जन डा. सिद्धार्थ सन्याॅल को सौंपा। इस दौरान लोजपा नेता राजकुमार राज और स्कूल के शिक्षक मनीष कुमार भी मौजूद थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए समूह के चैयरमेन जे. के साहा द्वारा आॅक्सीजन कंसट्रेटर के साथ डिवाईस और थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों को सौंपने के दौरान स्कूल के प्राचार्य हाजरा ने जानकारी दिया कि समूह के चैयरमेन द्वारा जरुरत के अनुसार तीनों मशीन और डिवाईस स्वास्थ विभाग को दिया गया है। जिसे आने वाले दिनों में संक्रमण का खतरा फिर बढ़ता है तो इन संसाधनों से संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकें।
क्योंकि संक्रमण का खतरा अब भी टला नहीं है। ऐसे में बीएनएस डीएवी स्कूल और जैटिक्स समूह के चैयरमेन ने समाजिक सरोकार की भावना के साथ इन जरुरत के मशीनों को दिया है। प्राचार्य ने कंसट्रेटर के महत्व पर बताया कि दोनों कंसट्रेटर हर मिनट में पांच लीटर आॅक्सीजन 93 फीसदी शुद्धता के साथ तैयार करता है।
बतातें चले कि समूह के चैयरमेन जे. के साहा का गिरिडीह से खास लगाव रहा है। क्योंकि सिरसिया में डीएवी स्कूल की स्थापना के लिए पांच एकड़ का भूखंड दान में दिया था। तब से डीएवी पब्लिक स्कूल को बीएनएस डीएवी के नाम से जाना जाता है। यही नही समूह की और से जिले में दो अनौपाचरिक शिक्षण केन्द्र का संचालन भी किया जा रहा है।

Recent Posts

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू , गिरिडीह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…

गिरिडीह, 15 अक्टूबर 2024: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिला में चुनावी तैयारियों…

19 hours ago

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान..

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर…

1 day ago

चुनाव आयोग आज करेगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर…

1 day ago

मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500, कैबिनेट में लगी मुहर…

रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

2 days ago

गिरिडीह : बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

गिरिडीह, राजदीप आर्यन: दुर्गा पूजा के समापन के बाद गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर…

2 days ago

आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, मंईयां सम्मान योजना में सम्मान राशि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला…

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम…

2 days ago