झारखंड में भी उत्तर प्रदेश के तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो :- शशिकांत

Giridih views
2 Min Read


छोटी परिवार सुखी परिवार, बड़ा परिवार दुःख का अंबार

जमुआ :-शिव कुमार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह कॉलेज उपाध्यक्ष शशीकांत वर्मा ने प्रेस वार्ता करके कहां अनियंत्रित जनसंख्या के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए कहा कि जुलाई 2017 में विश्व की जनसंख्या 7.5 अरब है। 2050 तक 12 अरब हो जायेगी। हर सेकेंड 4 बच्चे जन्म लेते है। 4 में से 1 ब्यक्ति की उम्र 10 से 24 साल के बीच है। 50 प्रतिशत से अधिक  आबादी 25 वर्ष से कम है। आबादी के मामले में पहले स्थान पर चीन 1.3 अरब है। दूसरे नम्बर पर भारत 1. 2 अरब है। 2030 तक चीन को भारत पीछे छोड़कर पहला स्थान पर आ जायेगा लेकिन खाद्यान्न,आवास,कृषि भूमि ,बेरोजगारी सहित  विभिन्न समस्या का मुख्य कारण अनियंत्रित जनसंख्या है। इसीलिए मैं झारखंड सरकार से आग्रह करते हैं की उत्तर प्रदेश और असम के तर्ज पर झारखंड में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र ही लागू किया जाए ताकि जनसंख्या पर कंट्रोल किया जाए ! देखा जाए तो  लोगों के पास सीमित मात्रा में संसाधन ,जल ,जंगल, जमीन और रोजगार उपलब्ध है अगर जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया जाएगा तो आने वाले दिन लोग रहने खाने के लिए दर-दर भट्ट देंगे ऐसी स्थिति में लोग माओवादी ,चोर इत्यादि का सहारा लेते हैं 

हमनें देखा हैं अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि प्राकृतिक ,पर्यावरण और हम सब के लिए बड़ी संकट बन चुके हैं बढ़ती जनसंख्या का परिणाम हमारे दैनिक जीवन चर्च पर पड़ने लगा ऐसी स्थिति में सरकार को जनसंख्या नियंत्रण पर शीघ्र ही कदम उठाने चाहिए


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page