Categories: Uncategorized

चरणबद्ध आन्दोलन की आगाज़, कल हुआ पुतला दहन और आज एकदिवसीय धरना सम्पन्न..


 चरणबद्ध आन्दोलन की आगाज़, कल हुआ पुतला दहन और आज एकदिवसीय धरना सम्पन्न

विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के असंवैधानिक निर्णयों, पद की गरिमा का दुरुपयोग एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा समुदाय विशेष की तुष्टिकरण हेतु 81 में से केवल 4 अल्पसंख्यक विधायकों के लिए विधानसभा भवन ने TW-348 नंबर का कमरा नमाज़ अदा करने के लिए आवंटित किया गया जो ना केवल असंवैधानिक है बल्कि एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। साथ ही, 77 विधायकों के धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ भी किया जा रहा है। 

भाजपा विधायक दल के नेता, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी नेता प्रतिपक्ष की मान्यता ना देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश कर रहे विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने पद की गरिमा पर कुठाराघात किया है। 

उपर्युक्त विषयों के विरोध में कल हेमंत सोरेन एवं रविन्द्र नाथ महतो का पुतला दहन किया गया और आज गिरिडीह के अम्बेडकर चौक पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना कर मौजूदा सरकार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता व नेतागण जमकर बरसे। 

एकदिवसीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान  सुरेश साव, चुन्नू कांत, महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक,सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, , महेन्द्र वर्मा, संजय सिंह, नवीन सिन्हा, निर्भय सिंह, रागिनी लहरी, इंजी0 विनय सिंह, पूर्व मेयर सुनील पासवान, विनीता कुमारी, सोनू एजाज, मनोज मौर्या, मोतीलाल उपाध्याय, दिलीप वर्मा, संगीता सेठ, छोटू खान, दारा हाज़रा, मनोज संगई, रामचन्द्र ठाकुर, राजेश जयसवाल, अनूप सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा, राजेश गुप्ता, सुरेश मंडल, इनोद साव, गंगाधर दास, चैताली पाठक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट :चन्दन पांडेय 


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

1 hour ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

2 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

2 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

3 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

4 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

23 hours ago