Categories: Uncategorized

निर्माणाधीन शौचालय के टंकी का दीवाल गिरने से एक की मौत और दूसरा बुरी तरह से घायल पसरा मातम


निर्माणाधीन शौचालय के टंकी का दीवाल गिरने से एक की मौत और दूसरा बुरी तरह से घायल पसरा मातम

गांवा से शुभम भानु का रिपोर्ट

गावां स्थित हाई स्कूल के बगल में मंगलवार को पनसोखा निर्माण कार्य के दौरान बगल के निर्माणाधीन शौचालय टंकी के दीवार गिरने से दो मजदूर दब गए जिसमे एक कि मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि गावां हाई स्कूल के बगल में पनसोखा निर्माण कार्य चल रहा था जिसमे दो राजमिस्त्री समेत एक मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक बगल में स्थित निर्माणाधीन शौचालय टंकी के दस इंच का दीवार गिर गया जिससे काम कर रहे दोनों व्यक्ति वहीं दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला गया आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया जहां डॉ० हबीबुल्लाह खान ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिए। मृत मजदूर का नाम सुमंत राय पिता जगदीश राय उम्र 40 वर्ष है।


वही दूसरे मजदूर पंकज राय पिता मनी राय गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है और मृत के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही ग्रामीणों के बीच मातम छाया हुआ है

विज्ञापन


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

10 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

11 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

11 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

12 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

12 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago