अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकल नारी सशक्ति संगठन झारखंड, चतरा सिमरिया ने महिलाओं के बीच किया खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन।

Giridih Views Official
1 Min Read

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकल नारी सशक्ति संगठन झारखंड, चतरा सिमरिया ने महिलाओं का सभा और खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित किया जिसमें विभिन्न पंचायतों से आईं महिलाओं ने भाग लिया। 

ज्ञात हो कि एकल नारी सशक्ति संगठन, झारखंड एकल महिलाओं का राज्य स्तरीय संगठन है जो राज्य के 15जिलों के 35प्रखंडों में कार्यरत है और उनके हक अधिकारो के लिए जागरूक कर रहीं हैं। वर्तमान में संगठन में 29000 सदस्य हैं।

उक्त कार्यक्रम में संगठन के सहयोगी सोनाली और अनिल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। संगठन की सहयोगी बिनीता ने महिलाओं को उनके अधिकारो के बारे में बताया और जागरूक किया और संगठित होकर एक दुसरे को आगे बढ़ाना है इस बात को भी बताया। जिला परिषद और वहा के मुखिया भी शामिल हुए। महिलाओं ने खेल कूद में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और महिलाओं ने पुरस्कार भी पाया महिलाएं बहुत उत्साहित थी महिलाओं ने ये साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। संगठन की नेतृत्वकारी सदस्य प्रतिमा देवी, फोटो देवी ने संबोधित किया।

धन्यवाद ज्ञापन सहयोगी बिनीता देवी ने किया ने किया।


Share This Article
गिरीडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उददेश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page