Politics

लालू प्रसाद यादव के 15 ठिकानों पर सीबीआई का छापा।


-Advertisment-

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 15 ठिकानों पर शुक्रवार को सुबह-सुबह सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने छापा मारा है। इस दौरान एक टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड भी पहुंची और टीम जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम में महिला और पुरुष अधिकारी दोनों ही शामिल हैं। सीबीआई की इस टीम में कुल 10 लोग हैं जो राबड़ी आवास में जांच कर रहे हैं।

आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने अपने कई जानने वालों को रेलवे में नौकरी दिला दी थी। इसके बदले उनके परिवार वालों को सस्ती दरों पर जमीन दी गई थी। सीबीआई को शक है कि इस मामले में संभवत जमीन खरीदने के बदले पैसा भी नहीं दिया गया था।

 

आपको बता दें कि यह छापेमारी ऐसे समय पर हो रही है, जब लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव पटना में नहीं हैं। वे दो दिन पहले लंदन गए हुए थे। लालू यादव खुद फिलहाल दिल्‍ली में अपनी बड़ी बेटी और राज्‍यसभा सदस्‍य मीसा भारती के घर पर हैं। बताया जा रहा है कि पटना के अलावा बिहार के गोपालगंज, दिल्‍ली और भोपाल में भी यह छापेमारी चल रही है।


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान राज्यभर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के…

10 hours ago

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”

रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के…

11 hours ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

12 hours ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

13 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

14 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

21 hours ago