Crime

हजारीबाग में अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी को मारी गोली, गंभीर


हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र मुखिया प्रत्याशी को अपराधियों ने गोली मार दी है। सुशील कुमार महतो कुसुम्भा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी हैं। पराधियों ने विष्णुगढ़ क्षेत्र के नावाटांड़ में गोली मारी है। विष्णुगढ़ सरकारी अस्पताल में प्रत्याशी सुशील कुमार महतो को भर्ती कराया गया है।

घटना का अंजाम देकर अपराधी मौके से भाग निकले। गाड़ी में सवार उनके कार्यकर्ताओ ने उन्हें इलाज के लिए विष्णुगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बहरहाल वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताते हैं खरना स्थित गांव में तालाब गहरीकरण का कार्य कराने का ठेका सुशील महतो ने लिया है। जिस पर अपराधी गिरोह ने उनसे लेवी की मांग की थी। इसकी शिकायत उन्होंने थाने की पुलिस से की थी। कहा जा रहा कि लेवी नहीं देने के कारण ही अपराधियों ने उन्हें गोली मारी है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अभी तक एक भी अपराधी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इस घटना को लेकर सुशील महतो के समर्थकों में काफी आक्रोश है। उनके समर्थकों ने कहा है कि अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

-Advertisment-


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान राज्यभर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के…

12 hours ago

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”

रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के…

14 hours ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

14 hours ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

16 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

16 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

23 hours ago