Politics

प्रेस वार्ता के दौरान राकेश टिकैत के ऊपर फेंकी गई स्याही।


कर्नाटक- भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना कर्नाटक की है। बेंगलुरु प्रेस क्लब में एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर सफाई देने आए थे। इस वीडियो में कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था। राकेश और युद्धवीर ये कहने पहुंचे थे कि वे इसमें शामिल नहीं हैं और धोखेबाज किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने टिकैत से पूछा कि किसान नेता चंद्रशेखर को लेकर आपका क्या कहना है। इसपर जवाब देते हुए टिकैत ने कहा कि हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है। बस इतना सुनते ही चंद्रशेखर के समर्थक भड़क गए और टिकैत पर स्याही फेंक दी।

-Advertisment-

राकेश टिकैत ने कहा कि स्थानीय पुलिस की ओर से यहां कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। यह सरकार की मिलीभगत से किया गया है।


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान राज्यभर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के…

2 hours ago

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”

रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के…

3 hours ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

3 hours ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

5 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

5 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

13 hours ago