Jharkhand

झारखंड पंचायत चुनाव में उसरा पंचायत के मुखिया ने मारी बाजी, वर्ष 2015 से हैं मुखिया


Jharkhand Panchayat Chunav: झारखंड में हुए पहले चरण में पंचायत चुनाव का परिणाम बीते दिन मंगलवार को आ गई. इस बीच रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायत का परिणाम भी आ गई. उस दौरान दुलमी प्रखंड के उसरा पंचायत के मुखिया ने लगातार तीसरी बार मारी बाजी.

मुखिया ने दूसरी बार मारी बाजी
आपको बता दें उसरा पंचायत के पूर्व मुखिया शैलेश कुमार चौधरी की पत्नी इस बार चुनाव मैदान में थी. वर्ष 2015 में शैलेश कुमार चौधरी ने जीत हासिल किये थे. वहीं 2010 में मुखिया के पत्नी संजू देवी ने किस्मत आजमाई और सफल रही. अब इस वर्ष भी पंचायत मुखिया का ख़िताब भी हासिल की. लगातार तीसरी बार मुखिया बनने पर शैलेश कुमार चौधरी व उनकी पत्नी ने जीत का श्रेय जनता और अपने घर वालों को दिया है। उन्होंने कहा मुझे लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने में जनता का समर्थन और उनका विश्वास खास वजह है जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मैं निरंतर जनता की सेवा में ही रहूँगा.

पूर्व मुखिया को मिले हैं कई सम्मान
बता दें उसरा पंचायत के पूर्व मुखिया ने अपने कार्यकाल के दौरांन सभी काम कम समय में किया. साथ ही शौचालय का उपयोग, प्लास्टिक पदार्थ ने होने वाली हानि, महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का उपयोग इत्यादि से अवगत करने के लिए लगातार तरह-तरह के जागरूकता अभियान चलाया. इस पहल में उत्कृष्ट योगदान देने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए ‘पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड, रांची’ सह ‘पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार’ के तरफ से सम्मानित किया गया है.

दुलमी प्रखंड से विजयी मुखिया प्रत्यासी
इस बार उसरा पंचायत से संजू देवी, दुलमी पंचायत से रविन्द्र कुमार, सोसो पंचायत से उर्मिला देवी, सिरु पंचायत से वीणा देवी, इचातु पंचायत से परमेश्वर राम पटेल, सिकनी पंचायत से मोनिका देवी, होन्हे पंचायत से राजीव मेहता, पोतमदग्गा पंचायत से रंजू देवी, जमीरा पंचायत से अमरुन निशा ने जीत हासिल की.


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान राज्यभर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के…

7 hours ago

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”

रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के…

8 hours ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

9 hours ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

10 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

11 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

18 hours ago