Giridih

986 मतदान केंद्रों पर कल होगा मतदान:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गिरीडीह, श्री नमन प्रियेश लकडा


■ पंचायत चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम 24×7 कार्यरत है:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी…

■ सजग मतदाता का परिचय देते हुए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गिरीडीह, श्री नमन प्रियेश लकड़ा…

गिरिडीह, 26, मई 2022:-त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के मद्देनजर दिनांक 27 मई को चतुर्थ चरण का मतदान प्रारंभ किया जाएगा। चतुर्थ चरण के मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है। जिसके तहत बगोदर प्रखण्ड अन्तर्गत 22 पंचायतों के 315 मतदान केन्द्र, डुमरी प्रखण्ड अन्तर्गत 37 पंचायतों के 452 मतदान केन्द्र के अलावा पीरटांड़ प्रखण्ड अन्तर्गत 17 पंचायतों के 219 मतदान केन्द्र पर मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे। सभी प्रखंडों में 76 मुखिया पद, 99 पंचायत समिति पद, 10 जिला परिषद पद एवं 986 वार्ड पार्षद का पद हैं।

-Advertisment-

सभी प्रखंडों में पंचायत चुनाव के सफल संचालन को लेकर जोनल दंडाधिकारियों एवं जोनल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बगोदर प्रखंड के लिए जोनल पदाधिकारी के रूप में श्री सुनील वर्मा, श्री अशोक राम, अंचल अधिकारी, बिरनी एवं श्री रमेश चंद्र तिवारी, अंचल अधिकारी, सरिया, डुमरी प्रखंड में श्री दिलीप कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह, श्री रवि भूषण प्रसाद, अंचल अधिकारी, गिरिडीह, श्री विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गांडेय तथा पीरटांड़ प्रखंड में श्री क्यूं अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेंगाबाद, श्री कृष्ण कुमार मरांडी, अंचल अधिकारी, बेंगाबाद की प्रतिनियुक्ति की गई है। तथा इनके सहयोग हेतु पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में बगोदर प्रखंड के लिए श्री कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, डुमरी प्रखंड के लिए श्री विशालदीप खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, पीरटांड़ प्रखंड के लिए श्रीमति प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी की प्रतिनियुक्ति पर की गई है। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त सुपर जोनल/जोनल दंडाधिकारियों एवं जोनल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चुनाव के दिन अपने अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखेंगे एवं अपने क्षेत्र में सेक्टर ऑफिसर को आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। ताकि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से मतदान कार्य संपन्न किया जा सकें। साथ ही आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों को संपादित करेंगें।

■ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सभी मतदान कर्मियो को प्रशिक्षित किया गया है:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी…

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सफल संचालन को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। भारी संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। तृतीय चरण के निर्वाचन हेतु 2958 एवं अतिरिक्त 10 प्रतिशत कुल 3056 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी मतदान कर्मियों का मतदान की पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया है। सभी मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई है। तथा 88 सेक्टर ऑफिसर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी सेक्टरों में सेक्टर दण्डाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है । सेक्टर ऑफिसर का दायित्व होगा की वे कलस्टर केन्द्र से अपने से संबंधित मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुँचाएगें एवं अपने से संबंध बूथों के बीच लगातार गतिशील रहेगें एवं किसी भी समस्या का समाधान करेगें। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम 24×7 कार्यरत हैं। सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था से सम्बंधित किसी प्रकार जानकारी या शिकायत कंट्रोल रूम में कर सकते हैं। इसके अलावा बताया गया कि मतदाताओं को मतदान के समय निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित पहचान पत्र में से कोई एक पहचान पत्र अपने पास रखना होगा , जो निम्नांकित है : 1. मतदाता पहचान पत्र 2. निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटोयुक्त मतदाता पर्ची , 3 . पासपोर्ट , 4 ड्राईविंग लाईसेंस 5 राज्य / केन्द्र सरकार , सार्वजनिक क्षेत्रों उपक्रम , स्थानी निकाय या पब्लिक लिमिटेड कम्पनी द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र , 6. बैंक / डाकघर फोटोयुक्त पास बुक , 7 . आयकर पहचान पत्र ( पैन कार्ड ) 8. आधार कार्ड 9 राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर ( NPR ) 10. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड।

गौरतलब है कि बगोदर प्रखंड के 315 मतदान केंद्रों पर 1,13,808 मतदाता, डुमरी प्रखंड के 452 मतदान केंद्रों पर 1,59,052 मतदाता एवं पीरटांड़ प्रखंड के 219 मतदान केंद्रों पर 76,663 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

◆ जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जागरूकता मतदाता का परिचय देते हुए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।


Recent Posts

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू , गिरिडीह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…

गिरिडीह, 15 अक्टूबर 2024: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिला में चुनावी तैयारियों…

19 hours ago

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान..

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर…

24 hours ago

चुनाव आयोग आज करेगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर…

1 day ago

मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500, कैबिनेट में लगी मुहर…

रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

2 days ago

गिरिडीह : बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

गिरिडीह, राजदीप आर्यन: दुर्गा पूजा के समापन के बाद गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर…

2 days ago

आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, मंईयां सम्मान योजना में सम्मान राशि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला…

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम…

2 days ago