Breaking

धरती आबा बिरसा मुंडा की पुन्यतिथि कल: सुसज्जित किया जा रहा है स्थल को, मुख्यमंत्री भी आयेंगे यहां


Jharkhand News: राजधानी रांची में कोकर के डिस्टलरी पूल के पास स्थित समाधि स्थल की सफाई नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है. बता दें भगवान बिरसा के जन्म दिवस और शहादत दिवस के उपरान्त कई तरह से सजाया जाता है. हर साल माननीय मुख्यमंत्री व राजपाल स्थल पंहुचकर माल्यार्पण करते हैं. परन्तु इस दो प्रमुख दिनों के बाद यहां सन्नाटा पसरा रहता है. इस बार भी कल यानी 9 जून को शहादत दिवस है. वहां  काम कर रहे लोगों ने बताया शाम तक शहादत दिवस मनाने की पूरी तैयारी हो जाएगी. शहादत दिवस पर यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, धरती-आबा को याद किया जायेगा.

 

मुख्यमंत्री आयेंगे शहादत दिवस मनाने

समाधि स्थल की देखभाल करने वाले रिंकू चौधरी ने बताया धरती आबा बिरसा मुंडा की “शहादत दिवस” पर झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को आने की पूरी संभावना है. क्योंकि पिछले साल कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल हुए थे. समाधि स्थल की लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी है. अभी कुछ ही क्षनों में नगर निगम के लोग आकर पानी का छिडकाव करेंगे. साथ ही देर रात तक फूलों से भी पुरे स्थल को सजाया जायेगा.

 

9 जून: मुंडा शहादत दिवस

धरती आबा बिरसा मुंडा महान देशभक्त में से एक थे. भारतीय इतिहास में वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से 19वीं शताब्दी में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर एक नए  सामाजिक राजनीतिक का आरम्भ किया था. बता दें वह 15 नवंबर 1875 को झारखंड के आदिवासी दंपति सुगना और कर्मी के घर जन्म लिए थे.  देखा जाए तो बिरसा मुंडा पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य और स्वामी विवेकानंद जैसे ही थे. हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ब्रिटिश सरकार ने इन्हें खतरे का संकेत समझ कर गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया और वहां उन्हें धीमा जहर दिया था. जिस कारण वह 9 जून 1900 को शहीद हो गए. जिसके बाद हर साल उन्हें स्मरण करते हुए उनका शहादत दिवस मनाते हैं.

 


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान राज्यभर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के…

3 hours ago

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”

रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के…

5 hours ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

5 hours ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

6 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

7 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

14 hours ago