Politics

Mandar By-Election Result Live Updates: तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की आगे, मतों की गिनती जारी…


Mander Election,candidates

झारखंड में मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझान में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की बढ़त के बाद पिछड़ गई हैं. फिर दूसरे राउंड में भाजपा की गंगोत्री कुजूर ने बढ़त बना ली, अभी तीसरे राउंड कि गिनती में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की बढ़त बनायी हुई हैं

दूसरे राउंड में गंगोत्री आगे

मांडर विधानसभा उपचुनाव (Mandar By-Election Result) की काउंटिंग जारी है. उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला हो रहा है. मांडर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, AIMIM समर्थित देवकुमार धान समेत 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा.

दूसरे राउंड में गंगोत्री आगे

मांडर उपचुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. दूसरे राउंड का जो आंकड़ा सामने आया है उसके मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की से 112 वोट से आगे चल रही हैं.

मांडर विधानसभा उपचुनाव मतगणना

मांडर विधानसभा उपचुनाव मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं. पहले राउंट में 10447 वोटों की गिनती हुई. पहले राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है. शिल्पी नेहा तिर्की को 3990 वोट मिले हैं. जबकि, बीजेपी की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 3940 वोट मिले हैं. पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी उम्मीदवार से 50 वोटों से आगे हैं. पहले राउंट में 107 लोगों ने नोटा दबाया.

देवकुमार धान ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय

मांडर उपचुनाव को एआईएमआईएम समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी देवकुमार धान ने त्रिकोणीय बनाने का हरसंभव प्रयास किया. देवकुमार धान के पक्ष में अंतिम सप्ताह में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए असदुद्दीन खुद झारखंड आए थे. मांडर में उनकी चुनावी सभा में बारिश के बावजूद अच्छी भीड़ जुटी थी, जिससे वे भी मुकाबले में शामिल बताए जा रहे हैं.

-Advertisment-

पहले राउंड में इन प्रत्याशियों के मिले वोट

पार्टी : प्रत्याशी : मिले वोट

बीजेपी : गंगोत्री कुजूर : 3940

कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की : 3990

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट) : सुभाष मुंडा : 379

नवोदय जनतांत्रिक पार्टी : दिनेश उरांव : 59

शिवसेना : रेखा कुमारी : 28

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट- लेनिनिस्ट) रेड स्टार : शिवचरण लोहरा : 16

निर्दलीय : देवकुमार धान : 1585

निर्दलीय : अग्नि तिर्की : 90

निर्दलीय : अशोक उरांव : 16

निर्दलीय : आनंद पॉल तिर्की : 17

निर्दलीय : जॉन तिर्की : 30

निर्दलीय : नीरज उरांव : 43

निर्दलीय : मार्शल बारला : 57

निर्दलीय : सुशील उरांव : 90

NOTA : 107


Recent Posts

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू , गिरिडीह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…

गिरिडीह, 15 अक्टूबर 2024: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिला में चुनावी तैयारियों…

19 hours ago

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान..

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर…

24 hours ago

चुनाव आयोग आज करेगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर…

1 day ago

मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500, कैबिनेट में लगी मुहर…

रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

2 days ago

गिरिडीह : बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

गिरिडीह, राजदीप आर्यन: दुर्गा पूजा के समापन के बाद गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर…

2 days ago

आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, मंईयां सम्मान योजना में सम्मान राशि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला…

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम…

2 days ago