Ranchi

रांची के कल्पतरु मित्र ने डीएसपीएमयू परिसर में किया पौधरोपण, कुलपति समेत कई रहे मौजूद


भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुरे देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है. रांची के “कल्पतरु मित्र” ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुख़र्जी विश्वविद्यालय में पौधरोपण किया और कुलपति महोदय समेत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से श्रधांजलि अर्पित की गई.

बता दें, रांची के निखिल प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं. इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं. लेकिन उनका सबसे ज्यादा रुझान कल्पतरु वृक्ष पर रहता है. क्योंकि, रांची में कल्पतरु के मात्र 3 वृक्ष थे और अब उनके पहल ने 100 से ज्यादा पौधे तैयार कर लिए हैं. केवल इतना ही नहीं कई पौधे तो सार्वजनिक स्थानों पर भी लगाये हैं. लोग उनकी इस मेहनत का सराहना कर रहे हैं.

मौके पर कल्पतरु मित्र निखिल मेहुल ने कहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था. उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे. बीए और लॉ की उपाधि अर्जित करने के बाद वे इंग्लैंड चले गए थे, जिसके बाद वे वहां से बैरिस्टर बनकर स्वदेश लौटे.

डॉ मुखर्जी 33 वर्ष की अल्पायु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने. इस पद पर नियुक्ति पाने वाले वे सबसे कम आयु के कुलपति थे. वे मानवता के उपासक व सिद्धांतवादी नेता भी थे. उन्होंने भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में बुलंदियों को छुआ. वे एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता के रूप में प्रेरणास्त्रोत माने जाते हैं.

 

 


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान राज्यभर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के…

3 hours ago

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”

रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के…

5 hours ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

5 hours ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

6 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

7 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

14 hours ago