Giridih

गिरिडीह टावर चौक में युवाओं ने कांग्रेस अध्यक्ष हसनैन अली के नेतृत्व में जलाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह का पुतला


 

 

आज गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हसनैन अली के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ स्कीम के विरोध में टावर चौक स्थित मोदी जी एवं अमित शाह जी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया और इस निक्कमी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई !

जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि अग्नीपथ स्कीम लाकर देश के नौजवान छात्र युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से लॉलीपॉप दिखाने का काम किया गया और मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि पूरे देश के युवाओं को कहीं ना कहीं ठगने का काम किया गया है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आज इसका विरोध कर रही है और निराश छात्र युवाओं के साथ युवा कांग्रेस पूरे दमखम के साथ खड़ी है इसी संदर्भ में आज गिरिडीह में यह कार्यक्रम किया गया और जल्द ही आने वाले दिनों में विधानसभा समेत विभिन्न प्रखंडों में भी इस अग्नीपथ स्कीम के विरोध में मजबूती के साथ आंदोलन – प्रदर्शन करेगी।

मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह जिला प्रभारी भूपेश कुमार जी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश वर्मा जी गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के महासचिव यह सिन्हा जी जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी राजधनवार विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो डूमरी विधानसभा उपाध्यक्ष रकीब आलम, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष अरशद अंसारी , बगोदर विधानसभा अध्यक्ष आबिद अंसारी, झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर समीर राज चौधरी समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

-Advertisment-

 


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

1 hour ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

2 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

2 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

3 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

4 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

23 hours ago