Ranchi

लोबिन हेंब्रम ने कहा- 22 वर्षों के बाद भी यहां मूलवासी और आदिवासियों को नहीं मिल पाया है अधिकार


रांची: झारखंड में 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर जारी संग्राम समय के साथ सुलगती ही जा रही है। झारखंड बचाओ मोर्चा द्वारा राजधानी के धुर्वा स्थित विधानसभा मैदान में जन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य भर से लोग शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे JMM के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि राज्य के 22 साल के गठन के बावजूद भी यहां के मूलवासी और आदिवासियों को उनका अधिकार नहीं मिल पाया है।

-Advertisment-

JMM विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि जो भी सरकार आ रही है, वह नियोजन नीति और स्थानीय नीति के माध्यम से लोगों को ठगने का काम कर रही है। JMM विधायक लोबिन हेंब्रम ने सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया कि कि सदन में उन्होंने 2 तरह की बातें कही हैं, एक बार 1932 खतियान को लागू नहीं करने की बात कही है, वहीं जब सरकार बचाने की बात आई तो 1932 खतियान को लागू करने की बात कही तो ऐसे में विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। इसीलिए हमें झारखंड बचाओ मोर्चा बनाने की जर्रूरत पड़ रही है। लेकिन यह सिर्फ बातों में ही दिखाई दे रहा है, धरातल पर उतरता नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ आदिवासियों को लॉलीपॉप दिखा रही है।


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

2 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

3 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

3 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

4 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

5 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

24 hours ago