भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन, गिरिडीह के बैनर तले बहुजन नायक मान्यवर कांशी राम साहब की मनाई गई 16वीं पुण्यतिथि…


भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन, गिरिडीह के बैनर तले बहुजन नायक मान्यवर कांशी राम साहब की मनाई गई 16वीं पुण्यतिथि, उनके जीवन दर्शन पर हुई विचार गोष्ठी का आयोजन

भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन, जिला इकाई गिरिडीह के बैनर तले आज दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को बहुजन नायक मान्यवर कांशी राम साहब की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर *पौधारोपण-सह- बहुजन जागृति कार्यक्रम का आयोजन वरीय अधिवक्ता मान्यवर कामेश्वर प्रसाद यादव के निवास स्थान मोहलीचुंवा, गिरिडीह में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेश्वर प्रसाद यादव की जीवनसंगिनी सह सामाजिक कार्यकर्ता माननीया अनिता देवी के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मान्यवर बिन्दा पासवान सिरिश्तेदार, व्यवहार न्यायालय गिरिडीह के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री कमल दास राष्ट्रीय सचिव भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मान्यवर कामेश्वर प्रसाद यादव उपस्थित थे।

-Advertisment-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बिंदा पासवान ने कहा कि इस देश में बहुजन विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में मान्यवर कांशी राम साहब का अहम योगदान है। उन्होंने भारत के संविधान में निहित समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय की अवधारणा को इस देश के सभी लोगों एवं समुदाय तक पहुंचाने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनके संघर्षों के बदौलत ही इस समाज के दबे कुचले लोगों की सशक्त आवाज भारतीय राजनीति में उभर कर सामने आई। आज हम सभी लोगों को उनके आदर्शों पर चलकर देश में समतामूलक समाज की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमल दास ने मान्यवर कांशी राम साहब के साथ बिताए गए दिनों के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मान्यवर साहब निरंतर समाज के दबे कुचले एवं हाशिय पर के लोगों के उत्थान के लिए सोचते थे, उनके द्वारा ही भारत में शोषित एवं वंचित समाज में जन्मे महापुरुषों को लोग जान पहचान सके। उन्होंने महापुरुषों की विचारधारा को जन जागृति के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया एवं उनमें राजनीतिक चेतना जागृत कर उन को सत्ता की शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय अधिवक्ता मान्यवर कामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि इस देश में बहुजन राजनीति की शुरुआत मान्यवर कांशी राम साहब ने किया जिसके कारण इस देश में दलितों पिछड़ों की सरकार विभिन्न राज्यों में बनी और आज भी दलितों पिछड़ों के बगैर भारत के राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है। भारतीय राजनीति एवं समाज में समरूपता लाने के क्षेत्र में उनका योगदान स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने योग्य है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बहुजन विचारक देवेंद्र कुमार बौद्ध ने मान्यवर कांशी राम साहब के जीवन संघर्ष एवं भारतीय राजनीति में उनके योगदान के ऊपर विस्तार पूर्वक बतलाते हुए उपस्थित लोगों को बहुजन मिशन का वर्तमान एवं भविष्य की रूपरेखा के ऊपर जागरूक किया। भारतीय समाज एवं राजनीति में उनका योगदान अविस्मरणीय है। आज़ उन्हीं की बदौलत इस देश की राजनीति में सामाजिक न्याय केंद्र बिंदु बनकर उभरा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि बहुजन समाज में जन्मे तमाम महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही इस भारतवर्ष में समतामूलक समाज की स्थापना की दिशा में कार्य करना चाहिए तभी मान्यवर कांशी राम के साथ-साथ तमाम बहुजन विचारकों के सपनों को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम को स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद श्री चैता दास सहित यादव महासभा गिरिडीह के जिलाध्यक्ष धनेश्वर यादव, अधिवक्ता मनोज यादव , अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार यादव, श्री अर्जुन महतो ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिंदा पासवान, कामेश्वर प्रसाद यादव कमल दास, देवेंद्र कुमार बौद्ध, यादव महासभा के जिला अध्यक्ष श्री धनेश्वर यादव अधिवक्ता श्री मनोज कुमार यादव अधिवक्ता श्री वीरेंद्र कुमार यादव, श्री अर्जुन महतो एवं श्रीमती सोनी कुमारी, अनीता देवी, दादू रविदास, चैता दास सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय महिला पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन के जिला प्रभारी सह वृक्ष गंगा अभियान गिरिडीह के संयोजक श्री शिव शंकर गोप ने किया।

Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

7 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

7 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

8 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

9 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

9 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago