Jharkhand

कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज बीजेपी मनाएगी काला दिवस!


 

झारखंड:- 11 अप्रैल को हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ नारे के साथ राज्य भर के तमाम बीजेपी के नेता कार्यकर्ता प्रोजेक्ट भवन का घेराव करने के लिए पहुंचे हुए थे. रांची के प्रभात तारा मैदान से भाजपा के सभी नेता प्रोजेक्ट भवन की और बढ. रहे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें धुर्वा गोलचक्कर के पास ही रोक दिया. लेकिन आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. इसी दौरान प्रशासन ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज की एवं आंसू गैस के गोले भी दागे गए. ताकि बीजेपी के कार्यकर्ता व नेता आगे ना बढ़ पाए. पुलिसकर्मियों के लाठीचार्ज से कई नेता घायल हो गए जिसके बाद रांची के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. करीब 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल होने की खबर है.
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी के नेताओं में काफी आक्रोश है और यही वजह से आज पूरे राज्य भर में भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर काला दिवस मनाएगी. हर मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी.
बीजेपी का कहना है कि अपने पुलिसकर्मियों से पीटवाकर यह हमारी आवाज को दबाना चाहती है. लेकिन हम डरने वाली नहीं है संघर्ष हमारा जारी रहेगा.

बीजेपी के इस सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, समेत राज्य के तमाम बीजेपी विधायक एवं सांसद मुख्य रूप से मौजूद थे. भाजपा द्वारा की गई सचिवालय घेराव कार्यक्रम में राज्य भर के हजारों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे.

-Advertisment-


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान राज्यभर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के…

3 hours ago

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”

रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के…

5 hours ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

5 hours ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

6 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

7 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

14 hours ago