Jharkhand

दुबई में भी 60-40 नाय चलतो की गूंज , झारखंड के प्रवासी मजदूरों ने नियोजन नीति का किया विरोध


रांची. झारखंड में वर्तमान नियोजन निति के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी कड़ी में दो दिवसीय झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की ओर से झारखंड बंद बुलाया गया था. जिसका आज दूसरा दिन है।
झारखंड बंद का असर राज्य के लगभग सभी जिलों में दिखा. छात्र सड़कों पर नियोजन नीति का विरोध करते दिखे. इस दौरान प्रदेश की स्थानीय बोली में ’60-40 नाय चलतो’ के नारे लगाए गए.

दुबई में भी 60-40 नाय चलतो की गूंज , झारखंड के प्रवासी मजदूरों ने नियोजन नीति का किया विरोध
झारखंड में 60-40 आधारित नियोजन नीति का दुबई में काम करने वाले झारखंड के प्रवासी मजदूरों ने भी विरोध किया है . दुबई में रहनेवाले झारखंड के मजदूरों ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का वीडियो पोस्ट कर झारखंड सरकार की इस नीति का विरोध जताया है . मजदूरों ने 1932 के खतियान अंतिम सर्वे आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग की है ।
टाइगर जयराम महतो के आंदोलन का मजदूरों ने किया समर्थनः
साथ ही 60-40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड में आंदोलन की अगुआई कर रहे टाइगर जयराम महतो का मजदूरों ने समर्थन किया है . मजदूरों ने विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर प्रदर्शन किया है . तख्तियां में लिखा है 60-40 नीति नाय चलतो , 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करो , टायगर जयराम महतो जिंदाबाद आदि स्लोगन लिखे हैं . मजदूरों ने प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है .

-Advertisment-


Recent Posts

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू , गिरिडीह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…

गिरिडीह, 15 अक्टूबर 2024: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिला में चुनावी तैयारियों…

20 hours ago

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान..

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर…

1 day ago

चुनाव आयोग आज करेगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर…

1 day ago

मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500, कैबिनेट में लगी मुहर…

रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

2 days ago

गिरिडीह : बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

गिरिडीह, राजदीप आर्यन: दुर्गा पूजा के समापन के बाद गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर…

2 days ago

आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, मंईयां सम्मान योजना में सम्मान राशि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला…

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम…

2 days ago