Giridih

मणिपुर में हिंसा के खिलाफ आप ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला…


गिरिडीह:- जिस देश को भारत के नौजवानों ने अँग्रेजों से लड़कर आजाद कराया , ना जाति देखी , ना धर्म देखा । उस भारत की बहन बेटियों को नंगा करके घुमाया जा रहा है। उस देश के नौजवान के माथे पर पेशाब किया जा रहा है। कितनी शर्म की बात है । और इस देश का प्रधानमंत्री विदेशी दौरे में मस्त हैं। मणिपुर जल रहा है और देश वहाँ की सरकार को ढो रहा है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने शनिवार को मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ गिरिडीह टावर चौक पर प्रधानमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की माँग करती है। मणिपुर की सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती है। श्री शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है।

-Advertisment-

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी झारखंड युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि भाजपा के 9 साल के शासन में लोकतंत्र और संविधान को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है। मौके पर युवा नेता आशीष भदानी, मो कैसर अली, सोशल मिडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा ,मो मुर्शीद मिर्जा, मो तैयब अंसारी, मो मुस्तकीम, मो आबिद, मो एहसान अंसारी, मो ताहिर अंसारी, मो अनउल अंसारी, मो एनुल अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, मो ताज, शाहिद अंसारी , कुदरत अंसारी , मो कौसर सहित कई लोग मौजूद थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago