Giridih

जन्म-मृत्यु के निबंधन हेतु शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने एवं निबंधन से संबंधित विषय का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु जागरूकता रथ को किया गया रवाना….


गिरीडीह:- शुक्रवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि दिनांक-14-07-2023 यानी आज से दिनांक 14-08-2023 तक जिले भर में चलने वाले जन्म-मृत्यु के निबंधन हेतु शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने एवं निबंधन से संबंधित विषय का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु जिला जन सम्पर्क कार्यालय की ओर से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर लोगों को जन्म एवं मृत्यु के निबंधन हेतु जागरूक करने का कार्य करेगा।

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड राज्य में जन्म-मृत्यु निबंधन का स्तर वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत के आसपास है जिसे संतोषजनक नहीं माना जा सकता है। सरकार द्वारा निबंधन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके निमित्त दिनांक 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक राज्य में जिला स्तर एवं प्रखण्ड स्तर पर कोविड- 19 अवधि के दौरान छुटे हुए एवं अन्य छुटे हुए घटनाओं के शत-प्रतिशत निबंधन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान जागरूकता हेतु एवं आमजनों में जन्म, मृत्यु की घटना के निबंधन के महत्व को समझाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago