Main Slider

अजब प्रेम की गजब कहानी: पोलैंड की महिला को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो सात समंदर पार कर झारखंड पहुंची महिला, प्रेमी के घर उमड़ा लोगों का हुजूम…


हजारीबाग: इस बार पोलैंड की एक महिला इंस्टाग्राम पर झारखंड के एक युवक के साथ चैटिंग करते हुए उससे प्रेम कर बैठी। महिला इस कदर मोहब्बत कर बैठी कि वो अपनी छह साल की बेटी के साथ सात समंदर पार उसके घर पहुंच गई है। महिला का नाम पोलाक बारबरा है, जो इन दिनों हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव में अपने प्रेमी मो. शादाब के घर में रह रही है। बारबरा और शादाब दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। बारबरा का अपने पति से तलाक हो चुका है। वह चाहती हैं कि शादाब उससे शादी कर उसके साथ पोलैंड में सेटल हो जाए।
महिला की उम्र 45 वर्ष और प्रेमी 35 साल का
बारबरा की उम्र 45 वर्ष है जबकि उसका प्रेमी शादाब 35 साल का है। इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती 2021 में हुई थी। चैटिंग करते हुए दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे। बारबरा ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया। लंबी प्रक्रिया के बाद कुछ दिनों पहले वीजा मिलते ही वह हजारीबाग पहुंची। कुछ रोज होटल में रहने के बाद वह पिछले पांच दिनों से शादाब के गांव में उसके घर में रह रही है।

गर्मी से परेशान महिला के लिए दो एसी की व्यवस्था

हालांकि, गांव पहुंचते ही उसे गर्मी ने इस कदर परेशान किया कि शादाब को दो एसी लगाना पड़ा। विदेशी मेहमान के लिए एक नया कलर टीवी भी लगाया गया है।

घरेलू कामकाज में भी बंटा रही हैं हाथ

खास बात यह है कि शादाब की प्रेमिका उसके घर में घरेलू कामकाज में हाथ भी बंटा रही हैं। वह गाय का गोबर और कचड़ा भी साफ कर रही है। बारबरा को देखने के लिए उसके घर पर रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। इससे वह परेशान हो उठी है। वह कहती हैं कि हिन्दुस्तान उसे बेहद खूबसूरत देश लगा है। यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं, लेकिन जब लोग दिन भर हमें घेरे रहते हैं तो परेशान हो जा रही हूं।

-Advertisment-

पुलिस टीम को महिला ने वीजा दिखाया

विदेशी महिला के गांव पहुंचने की खबर पाकर हजारीबाग मुख्यालय के डीएसपी राजीव कुमार और इलाके के दारोगा अभिषेक कुमार ने खुटरा पहुंचकर बारबरा से बातचीत की। उसने पुलिस अधिकारियों को अपना वीजा दिखाया।

पोलैंड में महिला के पास बंगला-गाड़ी सबकुछ

बारबरा ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अपने देश लौट जाएंगी। उनकी कोशिश होगी कि शादाब को पोलैंड का वीजा दिलवा सकें। बारबरा वहां नौकरी करती हैं। उनके पास बंगला-गाड़ी सब कुछ है।

करियर की तलाश में शादाब पोलैंड जाने को तैयार

शादाब ने हार्डवेयर नेटवर्किंग में डिप्लोमा हासिल किया है। वह कहता है कि करियर की तलाश में वह पोलैंड जाना चाहता है। उसकी भी इच्छा है कि बारबरा के साथ उसकी शादी हो जाए।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

7 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago