Bns dav

बी एन एस डी ए वी में मनाया गया कारगिल विजय दिवस


गिरिडीह:- बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री रामानंद प्रसाद सिंह रहे। जिनका स्वागत विद्यालय के उप प्राचार्य श्री योगेश्वर शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इसके पश्चात विद्यालय स्थित शहीद ए कारगिल स्मारक पर श्री रामानंद प्रसाद सिंह ने देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगे को फहराया और कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारत माता के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “आज का दिन बड़े गौरव का दिन है। भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम का दिन है। हमारी सेना ने जो लड़ाई लड़ी वह अद्भुत इसलिए था क्योंकि इस युद्ध में दुश्मन देश की सेनाओं की पोजीशन काफी अच्छी थी बावजूद इसके भारतीय सैनिकों ने अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए और कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर अपना साम्राज्य स्थापित किया। जिसकी प्रशंसा विश्व के सभी देशों ने की। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना कायता पूर्वक भारतीय सेना की वीरता के डर से भागे जो इतिहास बन गया। जब जब देश पर इस प्रकार का संकट मंडराता है तो हमारे वीर सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर उस संकट से देश की रक्षा करते हैं। कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी सैनिकों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन्हें जो इस युद्ध में वीरता पूर्वक लड़े और जीवित है नमन करता हूं। इस अवसर पर विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कांतिलाल देशमुख, श्री महेंद्र कुमार, श्री जवाहर उपाध्याय, श्रीएसके पटनायक श्री बीके सिंह, श्री अर्चन कुमार मित्रा, श्री रोहित पाठक, श्री देव बनर्जी, सुचित्रा बोस का सराहनीय योगदान रहा।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन : झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने…

15 mins ago

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

11 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

13 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

14 hours ago