Giridih

ईस्ट रेल जोन के कंज्यूमर परामर्श दात्री समिति के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिखा सुविधाओं का अभाव


गिरिडीह/चंदन पांडे:- ईस्ट रेल जोन के अधीन गिरिडीह रेलवे स्टेशन की सूरत पांच साल पहले तीन करोड़ की राशि से बदला गया था। और इसे बदलने में आसनसोल डीआरएम की भूमिका बेहद खास रही थी। जिसके बाद लगा था की अब सब बेहतर होगा, लेकिन गिरिडीह रेलवे स्टेशन की हालात सुधरने का नाम ही नही ले रही है।

इसी क्रम में ईस्ट रेल कंज्यूमर परामर्श दात्री समिति के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के निर्मल झुनझुनवाला और आरटीआई कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने मंगलवार को गिरिडीह स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के हालात बेहद ही खराब दिखे। स्टेशन मैनेजर भी नजर नहीं आए और जब उनके बारे में जानकारी ली गई तो स्टेशन मास्टर ने बताया की मैनेजर आते है, लेकिन अपना हाजरी बनाकर सुबह 10 बजे वाले ट्रेन से वापस चले जाते है। निरीक्षण के क्रम में एक भी कंप्लेन रजिस्टर नही मिला, जिस पर यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सके।

इस दौरान परामर्श दात्री सदस्यों ने आसनसोल डीआरएम को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की गिरिडीह स्टेशन में फर्स्ट, सैकंड के वेटिंग हॉल का हाल सबसे खराब है। वॉशरूम में भी ताला लगा रहता है। यहां तक की पेयजल के लिए लगी मशीन भी गंदगी के बीच में है।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

13 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago