Giridih

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम …


गिरिडीह:-आज सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय  गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी  प्रो संजीव कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सह चेयरमैन श्री संजय कुमार सिंह ने एक पौधा को लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी संलग्नता और जागरूकता को प्रेरित किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने भी एक पौधा लगाकर कहा कि पौधा का जीवन जल है और जल की महत्ता हर एक नागरिक को समझना चाहिए जल का संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधा को अधिक से अधिक लगाना ही आगामी पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा मीडिया प्रभारी प्रो कौशल राज ने कहा कि पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन दोनों आवश्यक है इस बार प्रकृति का जो उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है कहीं अतिवृष्टि हो रही है और झारखंड जैसे राज्य में अनावृष्टि अर्थात बहुत ही कम वर्षा हो रही है जिसका प्रभाव आने वाले समय में सूखा की समस्या देखने को मिल रहा है अत:अभी से सचेत होने की आवश्यकता है सभी प्रशिक्षु एवं जन जन को पर्यावरण को संरक्षण हेतु पहल करनी चाहिए ।

-Advertisment-

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो संजीव सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण को स्वच्छ एवं सहभागी बनाया जा सकता है हर एक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाकर उसे बड़ा होने तक सीचने की आवश्यकता है सभी को फलदार और छायादार पौधा ही लगाना चाहिए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ ओम प्रकाश राय डॉ शमा परवीन प्रो राजकिशोर प्रसाद प्रो पोरस कुमार प्रो  ब्रिज मोहन कुमार प्रो धर्मेंद्र मंडल अंजली, राजेश , मिनकल, आदी सभी  स्वयंसेवकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago