Dhanwar

राजधनवार:- जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल…


धनवार:- राजधनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार पंचायत अंतर्गत बिशनपुर गांव में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है। द्विपक्षीय खूनी संघर्ष में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं सभी घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।विवादित जमीन पर धारा 144 लागू होने के बावजूद काम किए जाने के बाद उत्पन्न विवाद के कारण यह खूनी संघर्ष होने की बात कही जा रही है फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोगों की अपनी-अपनी दलीलें हैं ।मारपीट में घायल अलाउद्दीन मियां व उनके परिजनों ने बताया कि विवादित जमीन पर धारा 144 लागू होने के बावजूद अकबर हुसैन जबरदस्ती काम लगाए हुए था। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी लेकिन पुलिस के तरफ से कोई पहल नहीं होने के बाद उसने अकबर हुसैन को काम करने से मना किया तो उसने और उसके परिजनों ने उस पर लाठी डंडा कुदाल से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

वही दूसरे पक्ष के अकबर हुसैन का कहना है कि विवादित जमीन पर धारा 144 लागू है वह मामले में कोर्ट में भी हाजिर हुए थे साथ ही उस विवादित जमीन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी पंचायती हुई थी लेकिन अलाउद्दीन मियां किसी भी पंचायती को मानने को तैयार नहीं है अलाउद्दीन मियां अपने परिजनों के साथ विवादित जमीन पर आ धमका और उसने उसके पिता और चाचा पर हमला कर दिया। जिसे बचाने गए दूसरे लोगों को भी उसने मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया फिलहाल दोनों पक्ष की ओर से घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago