Giridih

उपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया…


गिरिडीह:-आज समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के गिरिडीह आगमन की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्था की समीक्षा की गई, साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिया निर्देश दिए। 

इस दौरान गिरिडीह उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि दिनांक 19 जुलाई 2023 को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा कुल 159 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा जिसकी लागत राशि 55820.34 लाख रुपए होगी। साथ ही 4301.42 लाख रुपए की लागत के 23 योजनाओं का भी उद्घाटन किया जायेगा।

इसके साथ ही गिरिडीह उपायुक्त एवं पुलिस अधिक्षक द्वारा सभी कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। वहीं संबंधित पदाधिकारियों को माननीय मुखमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, निर्देशक ग्रामीण जिला अभिकरण पदाधिकारी, आईएएस प्रशिक्षु, उप नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago