सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रथ किया गया रवाना…


Picsart_23-03-27_18-09-27-716
Picsart_23-02-13_12-29-35-251

गिरिडीह :- आज दिनांक 05.08.2023 को माननीय विधायक गिरिडीह सुदिव्य कुमार सोनू एवं उपायुक्त, गिरिडीह श्री नमन प्रियेष लकड़ा एवं जिला के अन्य पदाधिकारीयों के उपस्थिती में जिला समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कक्षा 10वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली 04 (चार) उत्कृष्ट बालिकाओं कृतिका कुमारी, विद्या वर्मा, मुस्कान कुमारी एवं गीता कुमारी को प्रमाण पत्र एवं किताब देकर सम्मानित किया गया और उन्हें पौष्टिक आहार के लिए फल दिया गया। वहीं 24 लड़कियों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही माननीय विधायक गिरिडीह, उपायुक्त, गिरिडीह के द्वारा जिला समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत प्रखण्ड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को झण्डा दिखाकर रवाना किया गया।

माननीय विधायक, गिरिडीह श्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि….

माननीय विधायक, गिरिडीह श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि माननीय हेमंत सरकार की यह योजनाएं किशोरियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा का पहला कदम है। सरकार ने बच्चों की पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है। ड्रॉप आउट की समस्या को रोकने के लिए यह बड़ा कारगार होगा। मेरा आग्रह है कि बच्चियों को स्कूल भेजें और उन्हें अच्छी शिक्षा दें। क्योंकि पड़ेगा झारखंड तभी आगे बढ़ेगा झारखंड।

-Advertisment-

Screenshot_20230213-125858_Gallery
Picsart_23-06-29_11-38-10-352
Picsart_23-06-29_11-35-17-599
Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-12-10_00-00-01-405
Picsart_22-02-04_22-56-13-543

गिरिडीह उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि…..

गिरिडीह उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। गिरिडीह जिले में जब माननीय मुख्यमंत्री का आगमन हुआ था तभी इस योजना का शुभारंभ हुआ था। गिरिडीह जिले का प्रदर्शन इस योजना में काफी सराहनीय और अच्छा रहा है। अब तक लगभग 60000 बच्चियों को हम लोग इस योजना से लाभान्वित कर चुके हैं। कक्षा 8 से 12 तक में पढ़ने वाली बच्चियों को आठवी एवं नवमी में 2500 रुपए सालाना और 10वीं 11वीं 12वीं में 5000 रुपए सालाना मिलेगा। इसके बाद जब वह 18 से 19 वर्ष की होंगी तो उन्हें एकमुश्त 30,000 रुपए मिलेगा। कहीं ना कहीं बच्चियों को हम लोग स्वावलंबी तो बना ही रहे हैं साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।

प्रचार रथ गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर किशोरी बाई फुले समृद्धि योजना का प्रचार प्रसार करेगी।

जिन छात्राओं को सम्मानित किया गया उनके विवरण निम्नलिखित हैं:

▪️हाई स्कूल बरमसिया, तीसरी गिरिडीह की कृतिका कुमारी ने कक्षा दसवीं में पूरे जिले में प्रथम स्थान एवं राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त की थी।

▪️+2 नवडीहा हाई स्कूल, जमुआ की विद्या वर्मा ने I.SC में जिले में प्रथम स्थान एवं राज्य में नौवां स्थान प्राप्त की थी।

▪️+2 नवडीहा हाई स्कूल, जमुआ की मुस्कान कुमारी ने I. A में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की थी।

▪️ घागरा इंटर साइंस कॉलेज, बगोदर की गीता कुमारी ने I.com में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त की थी।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता, आईएएस प्रशिक्षु, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला बाल विकास पदाधिकारी (गिरिडीह शहरी एवं ग्रामीण) तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Picsart_23-07-01_21-39-32-545


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page