Accident

Giridih bus accident:बस दुर्घटना मामले में मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधानानुसार दिया गया मुआवजा…


बस दुर्घटना मामले में मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधानानुसार दिया गया मुआवजे के रूप में आश्रितों को दिया गया एक लाख रुपए का चेक
दिनांक 05.08.2023 को रॉची से गिरिडीह आ रहे बाबा सम्राट बस जिसका गाडी संख्या – JH07H-2906 है जो बराकर नदी पुल से संतुलन खो कर बस नदी में गिर जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कुल 03 (तीन) व्यक्तियों की मृत्यु सदर अस्पताल में एवं एक व्यक्ति की मृत्यु नवजीवन नर्सिंग होम में हो गई है।
आज दिनांक 6.8.2023 को गिरिडीह के 3 मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधानानुसार एक लाख रुपए का मुआवजा चेक के रूप में आईएएस प्रशिक्षु एवं अंचलाधिकारी, गिरिडीह सदर द्वारा दिया गया है। साथ ही गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना भी दी गई है। जबकि एक मृतक जो कि हजारीबाग के निवासी हैं उन्हें कल दिनांक 7.8.2023 को जिला प्रशासन की टीम के द्वारा हजारीबाग पहुंचकर उनके आश्रितों को दिया जाएगा।

मृतकों का विवरण निम्नलिखित हैं:

1) अनिल कुमार उम्र 32 वर्ष, पिता नन्हे लाल, साकिन झरपो थाना, जिला हजारीबाग
2) संतोष कुमार उम्र 47 वर्ष, पिता द्वारिका प्रसाद गुप्ता, साकिन बक्सीडीह रोड, थाना – नगर, जिला गिरिडीह
3) माणिक चंद्र गुप्ता उम्र 65 वर्ष, साकिन हुट्टी बाजार ( बड़ा चौक, धरियाडीह), थाना – गिरिडीह नगर, जिला गिरिडीह
4) सौरव कुमार उम्र 26 वर्ष, पिता अजय कुमार सिन्हा, साकिन राजेंद्र नगर, थाना – गिरिडीह नगर, जिला गिरिडीह

Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago