Giridih

राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के 28 सदस्यीय टीम धनबाद के लिए हुईं रवाना…


धनबाद के अपर्णा पब्लिक स्कूल में दिनांक 4 से 6 अगस्त तक होने वाले 23 वे राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह से 28 सदस्यीय टीम धनबाद के लिए रवाना।

गिरीडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि आगामी 4 से 6 अगस्त तक धनबाद के अपर्णा पब्लिक स्कूल में होने वाले 23 वे राज्यस्तरीय सब जूनियर और जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए आज ‘के टाइगर ताइक्वांडो एकेडमी’ ब्रांच श्री गुरुनानक विद्यालय से 28 सदस्यीय टीम को गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सभी सदस्यों ने अपनी शुभकामना देते हुए धनबाद के लिए रवाना किया।

इस टीम 9 बालिका तथा 17 बालक कुल 26 खिलाड़ी तथा 2 कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय सम्मिलित है।उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 3 दिनों तक चलेगी जो 2 आयु वर्ग सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में खेला जायेगा।

-Advertisment-

इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड भर के खिलाड़ी हिस्सा लेगे जिसमे गिरिडीह टीम में सब-जूनियर आयु वर्ग में नव्या सिंह, काव्या सिंह ,विकास कुमार अविरल संतन ,वेदांश ओझा ,श्लोक कुमार, अक्षत जैन,कृतार्थ कुर्तियांर, आयुष स्वर्णकार, अर्पिता स्वर्णकार तनीषा आर्या, पल्लवी कुमारी, हिमांशु मिश्रा ,सौरभ कुमार ,आलो साहा,आरव आर्य ,तांशी तानी , सक्षम मिश्रा,सोया कुमारी, पारस वर्मा ,आराध्य सिंह तथा जूनियर वर्ग में उदय कुमार, कृतिका बर्मन, हर्ष कुमार सिंह, नयन भट्टाचार्य ,अभिजीत सिंह ,और सौरभ कुमार सम्लित है।

उन्होंने बताया कि इस टीम में बहुत सारे खिलाड़ी काफी अनुभवी है जो पहले भी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं उन्होंने विश्वास जताया कि विगत कई प्रतियोगिताओ की भांति इस बार भी गिरिडीह टीम अपना परचम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फिर एक बार गिरिडीह का नाम रौसन करेगी।

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक निर्भय शाहाबादी तथा सुमिर कुमार शर्मा,डॉ विकास लाल, मनोहर वर्मा,आकाश स्वर्णकार ,शशिकांत विष्वकर्मा, ज्योति कुमार, रोहित राय,पंकज कुमार ,राजुकमार बर्मा,बिरजू बर्मा एव अन्य सभी सदस्यों ने इन्हें अपनी शुभकामनाएं और जीत की अग्रिम बधाई दी।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago