Giridih

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का विरोध प्रदर्शन,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन….


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापामारी एवं उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी गिरिडीह के द्वारा शुक्रवार को आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में गिरिडीह टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करके केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

-Advertisment-

संजय सिंह को रिहा करो, तानाशाही बंद करो, जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करो, लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो, स्वतंत्र पत्रकारों का दमन बंद करो, विपक्षियों का दमन बंद करो , बोल रे साथी हल्ला बोल तानाशाही पर हल्ला बोल, बोल रे साथी हल्ला बोल जांच एजेंसियों के दुरूपयोग पर हल्ला बोल, नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद , आम आदमी जिन्दाबाद, अरविन्द केजरीवाल जिन्दाबाद, आम आदमी पार्टी जिन्दाबाद आदि नारे लगाए गए। मौके पर आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ रहे आवाज को दबाने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। संजय सिंह आन्दोलन की कोख से निकले हुए नेता हैं। ईमानदार नेता हैं।
न्यायालय से दूध का दूध और पानी का पानी बहुत जल्द हो जाएगा। विदित हो कि संजय सिंह ने राज्यसभा में अडानी मोदी भाई भाई का नारा लगाया था और देश की सारी संपत्ति अडानी के हवाले किए जाने की जेपीसी का गठन करके जांच की मांग की थी। मोदी सरकार देश की पूरी संपत्ति चंद पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। और जनता पर टैक्स पर टैक्स लादते जा रही है। जनता महंगाई बेरोजगारी से त्राहि-त्राहि कर रही है। जैसे जैसे भ्रष्टाचार का पोल खुल रहा है भाजपा बौखला रही है। इंडिया गठबंधन बनने के बाद तो पूरा बौखला गई है। आम आदमी पार्टी के युवा नेता गौरीशंकर यादव ने कहा कि जाति जनगणना का रिपोर्ट आने से भी भाजपा की नींद उड़ गई है और अब तो पूरे देश में जाति जनगणना की मांग उठने लगी है। धर्म का मुद्दा अब चल नही पा रहा है।
आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि भाजपा का हिन्दू हिन्दू के बाद अब सनातन सनातन चल रहा है। हर साल दो करोड़ नौजवानों को नौकरी, किसानों की आमदनी दोगुनी, काला धन, हर गरीब को पक्का मकान, जीरो करप्शन का मुद्दा गौण हो गया है। जिसके कारण भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव हार रही है। इसलिए इतना बौखला गई है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुर्शीद मिर्जा, सहदेव ठाकुर, तैयब अंसारी, कासीम अंसारी, सकलदेव यादव, मोनाजीर अंसारी , मो सोहराब रैन, मो नईम उदीन, मो मेहबूब, नरेश यादव, मो शब्बीर, मो जावेद मिर्जा, शाहीद अंसारी, मुकेश कुमार, मो आलम , राजन कुमार, मो शाहीद खान, मो फैयजान, मो मंजूर शेख, मो हसनैन , सुशील कुमार, मो इरफान सहित कई लोग मौजूद थे।

Recent Posts

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

2 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड धाम दौरा: ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जानें कार्यक्रम का समय सारणी..

झारखंडधाम/पिंटू कुमार: झारखंड में आज से बीजेपी का परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय…

4 hours ago

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

6 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

7 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

17 hours ago