Jharkhand

अब ‘जी गुरुजी मोबाइल ऐप’ से पढ़ेंगे बच्चे, पढ़ाई के साथ-साथ कर सकेंगे मूल्यांकन, CM हेमंत सोरेन 827 हाईस्कूल शिक्षकों को देंगे आज नियुक्ति पत्र


रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। आज, रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड राज्य के हाईस्कूलों में नवनियुक्त 827 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस नियुक्ति के तहत पश्चिमी सिंहभूम में 100 शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा, जबकि अन्य जिलों में भी शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा, जैसे गिरिडीह में 74, चतरा में 61, दुमका और पूर्वी सिंहभूम में 52-52, सरायकेला में 40, गोड्डा में 39, रामगढ़ और हजारीबाग में 35-35 टीचर्स को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.

साथ ही, सीएम सोरेन ने शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से ‘जे गुरुजी ऐप’ का भी लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से झारखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिसमें छात्र ऑनलाइन एजुकेशन प्राप्त कर सकेंगे। इस एप में किताब से लेकर टेस्ट सीरीज और सवालों के जवाब तक सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, और इसकी मॉनिटरिंग टीचर्स द्वारा की जाएगी। छात्रों को इस एप में लॉगइन करने के लिए स्टूडेंट आईडी दी जाएगी, जिससे वे कभी भी ऑनलाइन क्लास कर सकेंगे।

‘जे गुरुजी ऐप’ का उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को हाईटेक एजुकेशन के साथ-साथ आसानी से पढ़ाई करने का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि दूरदराज के गांव के बच्चे भी ठीक से पढ़ाई कर सकें। यह ऐप छात्रों के लिए सरल एजुकेशन का माध्यम होगा, जिससे उन्हें पढ़ाई करने में कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

-Advertisment-


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”

रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के…

32 mins ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

1 hour ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

2 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

3 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

10 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

11 hours ago