Festival

Shardiya Navratri 2023 Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन होती हैं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, यहां पढ़ें कथा और करें इन मंत्रों का जाप


दधाना करपद्माभ्यामक्षमाला-कमण्डलू ।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

नवरात्र पर्व के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को मां के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली।

भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इस देवी को तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया।

कहते है मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सर्वसिद्धि प्राप्त होती है। दुर्गापूजा के दूसरे दिन देवी के इसी स्वरूप की उपासना की जाती है। इस देवी की कथा का सार यह है कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन विचलित नहीं होना चाहिए।

पौराणिक कथा

पूर्वजन्म में इस देवी ने हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था और नारदजी के उपदेश से भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इन्हें तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया। एक हजार वर्ष तक इन्होंने केवल फल-फूल खाकर बिताए और सौ वर्षों तक केवल जमीन पर रहकर शाक पर निर्वाह किया।

कुछ दिनों तक कठिन उपवास रखे और खुले आकाश के नीचे वर्षा और धूप के घोर कष्ट सहे। तीन हजार वर्षों तक टूटे हुए बिल्व पत्र खाए और भगवान शंकर की आराधना करती रहीं। इसके बाद तो उन्होंने सूखे बिल्व पत्र खाना भी छोड़ दिए। कई हजार वर्षों तक निर्जल और निराहार रह कर तपस्या करती रहीं। पत्तों को खाना छोड़ देने के कारण ही इनका नाम ‘अपर्णा’ नाम पड़ गया।

कठिन तपस्या के कारण देवी का शरीर एकदम क्षीण हो गया। देवता, ऋषि, सिद्धगण, मुनि सभी ने ब्रह्मचारिणी की तपस्या को अभूतपूर्व पुण्य कृत्य बताया, सराहना की और कहा “हे देवी आज तक किसी ने इस तरह की कठोर तपस्या नहीं की। यह तुम्हीं से ही संभव थी। तुम्हारी मनोकामना परिपूर्ण होगी और भगवान चन्द्रमौलि शिवजी तुम्हें पति रूप में प्राप्त होंगे। अब तपस्या छोड़कर घर लौट जाओ। जल्द ही तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाने आ रहे हैं।”

-Advertisment-


Recent Posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

31 mins ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

1 hour ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

8 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड धाम दौरा: ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जानें कार्यक्रम का समय सारणी..

झारखंडधाम/पिंटू कुमार: झारखंड में आज से बीजेपी का परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय…

10 hours ago

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

12 hours ago