Festival

Diwali 2023: बच्चों को बनाना है संस्कारी, तो दीवाली पर बच्चों को सिखाएं ये पांच बातें, मिलेंगे राम जैसे संस्कार


Parenting Tips Teach Moral Values Of Diwali: इस वर्ष दीपोत्सव 10 नवंबर से शुरु हो रहा है। पांच दिवसीय पर्व के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, फिर 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाती है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक, दिवाली घर ही नहीं मन के अंधकार को मिटा देने वाला पर्व है। अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में दिवाली मनाते हैं।

मान्यता है कि अयोध्या नरेश श्री राम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अपने राज्य वापस आए थे। उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित करके पूरी राज्य को प्रकाशमय कर दिया था। अंधकार को रोशन कर दिया था। नगरवासियों को महसूस हुआ जैसे प्रभु श्रीराम उनके दुखों का हरण करने के लिए आ रहे है।

दिवाली के पर्व को लोग आज भी प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। लोग आतिशबाजी करते हैं। तरह-तरह के पकवान बनते हैं। हालांकि दिवाली के सही अर्थ को आजकल बच्चे नहीं समझ पाते। उनके लिए दिवाली का मतलब सिर्फ लाइटिंग, पटाखे और मिठाइयां होती हैं। इस दिवाली अपने बच्चों को शिष्टाचार से जुड़ी अच्छी आदतों के बारे में सिखाएं, ताकि उनमें गुणों की वृद्धि हो सके और वह सफल और आदर्श जीवन जी सकें।

◆ आचरण

इस दिवाली बच्चों को अच्छे व्यवहार से जुड़ी शिक्षा दे सकते हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बारे में बताएं और उनके आचरण को अपनाने के लिए बच्चे को प्रेरित करें। बच्चों को सिखाएं कि बड़ों के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए। बुजुर्गों और अपने से छोटों से प्यार जताने के तरीके समझाएं।

◆ साफ-सफाई

बच्चों को साफ-सफाई का महत्व समझाने के लिए दिवाली उपयुक्त समय है। दिवाली में घर की सफाई करते समय बच्चों की मदद लें। उन्हें बताएं कि घर और आसपास की सफाई सेहत के लिए भी अच्छी होती है, साथ ही आपको एक अच्छा जीवन देती है। इसका धार्मिक महत्व भी है। कहते हैं जहां स्वच्छता होती है वहीं माता लक्ष्मी की वास होता है।

◆ दान

दिवाली के मौके पर घर की साफ सफाई के दौरान कई पुराने सामान और कपड़ों को आप घर से बाहर कर देते हैं। जो चीजें आपके काम की न हो या पुरानी हो चुकी हों ,उसे किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं। पुराने सामान को बच्चों के हाथों से किसी जरूरतमंद को दिलवाएं। उन्हें दूसरों की मदद करना और दान देना सिखाएं।

परिवार

बच्चों को रामायण की कथा सुनाएं। उन्हें बताएं कि श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के बीच कितना प्रेम था। चारों भाई एक दूसरे के लिए राजपाठ और ऐशो-आराम छोड़ने को तैयार रहते थे। परिवार में इसी तरह की एकता और प्रेम होना चाहिए। बच्चे को परिवार से जुड़े रहने और भाई बहनों का ख्याल रखने की सीख दें। 

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago