Giridih

गिरिडीह पुलिस ने एक साथ 9 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, 17 मोबाइल फोन बरामद,इन जगहों के रहने वाला हैं सब


गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर 9 साइबर अपराधियों को एक साथ दबोचा हैं,ये सभी शातिर साइबर अपराधी बेंगाबाद,गांडेय और मुफ्फसिल थाना इलाके के रहने वाले हैं,गिरफ्तारी के दौरान इन सबों के पास से 17 मोबाइल फोन को बरामद किए हैं,ये सभी अपराधी लोगों को अपने जल में फंसा कर अलग अलग तरीके से अपराध को अंजाम देते थे।

 

गिरफ्तार साइबर अपराधी लोगों को फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक के लिंक भेजकर, डॉक्टर के पास नंबर लगाने के नाम पर, मित्रा एप्प आदि अलग-अलग ऐप्स के जरिए ठगी कर लोगों को चूना लगाने का काम करते थे।

 

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गांडेय के जोकटियाबाद निवासी मुकेश कुमार तिवारी, बेंगाबाद के देवाताण्ड निवासी टार्जन अंसारी, महबुब अंसारी, मो. साबिर, गांडेय के मंडरडीह निवासी ताज हुसैन, खुर्शीद अंसारी, अनीस अंसारी और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केलाटंड बिरनी निवासी विशाल मंडल और गोविंद कुमार मंडल आदि का नाम शामिल है।

इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी। प्रेस वार्ता में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि गौरव कुमार, गांडेय थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव, ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो, अहिल्यापुर थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल, कुंदन कुमार सिंह, अर्जुन महतो, शानू कुमार, अशोक तुरी, जितेंद्रनाथ महतो, सौरभ सुमन, सुरेश यादव आदि शामिल थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago