Vacancy

IOCL RECRITUMENT 2023: IOCL में 1720 पदों पर निकली भर्ती, जानिए सैलरी और योग्यता


IOCL Apprentice Recruitment 2023: आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 1720 पदों पर जारी हो गया है। भर्ती के जरिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्निकल अप्रेंटिस, टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2023 से ही शुरू हो गया है। जबकि आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी डिटेल्स रोजगार अखबार में भी प्रकाशित की जाएगी।

भर्ती डिटेल्स

आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 1720 पदों के लिए जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही करें। क्योंकि गलत जानकारी के साथ भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा

आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 31 अक्टूबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

अभ्यर्थियों को 10वीं-12वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती 2023

◆ आधिकारिक अधिसूचना

https://adda247jobs-wp-assets-adda247.s3.ap-south-1.amazonaws.com/jobs/wp-content/uploads/sites/12/2023/10/17165646/5_6156841490036296607-1.pdf

ऑनलाइन आवेदन

https://www.iocrefrecruit.in/iocrefrecruit/main_special_oct21.aspx

आईओसीएल वेबसाइट

https://iocl.com/

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

◆ सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

◆ इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

◆ पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।

◆ अब यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।

◆ फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

◆ फीस का भुगतान करें।

◆ इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

आपको बता दें कि IOCL की तरफ से समय-समय पर भर्तियां की जाती रहती हैं। जिसके लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाता है। कई भर्तियां गेट के तहत की जाती है। जबकि कई भर्तियां इंजीनियरिंग और आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए की जाती हैं। इन भर्तियों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।

-Advertisment-


Recent Posts

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

3 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड धाम दौरा: ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जानें कार्यक्रम का समय सारणी..

झारखंडधाम/पिंटू कुमार: झारखंड में आज से बीजेपी का परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय…

5 hours ago

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

7 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

8 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

19 hours ago