Giridih

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा मनाई गई सर जे सी बोस का जयंती….


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा महान वैज्ञानिक सर जे सी बोस का जयंती मनाई,इस दौरान झंडा मैदान स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया, पूर्व अभाविप कार्यकर्ता रंजित राय ने कहा कि 

महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का नाता हमारे गिरिडीह से गहरा रहा है अपने जीवन का अंतिम सास उन्होंने गिरिडीह की ही भूमि पर लिये थे।

उनका आज भी गिरिडीह में मकान है जिस मकान में उन्होंने अंतिम सांस लिया था उनके मकान में आज भी उनकी वह तिजोरी मौजूद है जिसे आज तक खोला नहीं गया है जेसी बोस के मकान को अब विज्ञान भवन बना दिया गया है इसी में वो तिजोरी रखी है दो बार इसे खोलने का कार्यक्रम जिला प्रशासन ने निर्धारित किया लेकिन दोनों बार मिसाइल मैन और देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक व उस समय के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद साहब नहीं आ सके नतीजा तिजोरी का रहस्य आज तक बरकरार है नगर मंत्री उज्जवल तिवारी ने कहा कि गिरिडीह सहित पूरे देश और दुनिया के लोग आज भी जानने को उत्सुक हैं कि आखिर तिजोरी में बॉस की क्या निशानी होगी क्या शोध होंगे।

कोई वैसी भी निशानियां होगी और जानकारियां होंगी जिससे दुनिया को नई दिशा मिलती मगर तकलीफ की बात है कि जिला प्रशासन के साथ ही यहां के चुने हुए तमाम जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का परिणाम है कि यह अलमारी अभी तक खुल नहीं पाया है।

तकलीफ तो तब होती है कि आज यहां के लोग इनके बारे में जानते तक नहीं है जरूरत है प्रशासन और यहां के बुद्धिजीवी वर्ग और तमाम जनप्रतिनिधि राजनीतिक दल के नेता लोग इस और अपना ध्यान नही दे रहे है।। मौके पर पूर्व कार्यकर्ता रंजीत राय, प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा,नगर मंत्री उज्जवल तिवारी, सह मंत्री मंटू मुर्मू, बबलू यादव, रोहित बरनवाल, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, विकाश वर्मा, संध्या मिश्र, विशाखा कुमारी गुलशन यादव, पृथ्वी कुमार, नीरज सिंह, सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

7 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

8 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

8 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

9 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

10 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago