Politics

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के खिलाफ महिला चौपाल ने किया पुतला दहन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सदन में दिए गए अमर्यादित बयान के खिलाफ महिला चौपाल के द्वारा स्थानीय टावर चौक में गुरुवार को नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। 

इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला चौपाल अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शालिनी बैसखियार कर रही थी।

पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं में नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।

कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेत्री सह महिला चौपाल अध्यक्ष शालिनी बैसखियार ने कहा कि जिस प्रकार से सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अमर्यादित बयान दिया गया और उसके बाद फिर से कहा गया कि यदि मेरे इस बात से किसी को ठेस पहुंचा हो तो हम माफी मांगते हैं, यह बात बेहद ही निंदनीय है। नीतीश कुमार का अविलंब इस्तीफा की मांग करते हैं। उनके वैचारिक पतन एवं मानसिक दिवालियापन का इससे बढ़ कर कोई उदाहरण नहीं हो सकता। वह दिन बिहार के इतिहास ही नहीं बल्कि देश के संविधान में काला दिवस के रूप में अंकित किया जायेगा। महिला वोट के भरोसे जो नीतीश कुमार सत्ता पाने का दंभ भरते थे उन्होंने सदन में निर्लज्ज होकर बता दिया की महिला के विषय में वह कैसी सोच रखते हैं।

महिलाओं ने पुतला दहन कर नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

शालिनी बैसखियार ने कहा कि सदन की मर्यादा तार-तार किया है। इसलिए नैतिक स्तर पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। सदन की मर्यादा एवम् नारी सम्मान को भंग करने वाले नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्हें अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए।

-Advertisment-

मौके पर कुसुम सिन्हा,रीना मंडल,मीना गुप्ता,लता वर्मा,नीतू शोला,रीना शर्मा,प्रीति गुप्ता,किरण सिंह,बेबी देवी,कविता देवी,पूजा देवी,शांति देवी,आदि महिलायें उपस्थित थी।महिला चौपाल की काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थी।


Recent Posts

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

2 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

2 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

13 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

14 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

14 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

15 hours ago