Giridih

समाहरणालय परिसर में बैंक ऑफ इंडिया ATM का हुआ उद्घाटन,समाहरणालय परिसर आने वाले लोगों को मिलेगा लाभ …


गिरिडीह:-आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय परिसर में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में अधिकतर बैंक ऑनलाइन हुए है।

समाहरणालय परिसर में एटीएम स्थापित होने से बैंक से संबंधित कार्यों में सुगमता आएगी तथा समाहरणालय परिसर आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। साथ ही आस पास क्षेत्र के आम जनता को भी सुविधा होगी। इसके साथ ही समाहरणालय के कर्मियों को पैसे निकालने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

वे एटीएम से आसानी से अपना पैसा निकाल सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों को चाहिए कि ग्रामीण व गरीब व्यक्तियों की ज्यादा से ज्यादा खाते खोलें तथा ग्रामीण व गरीब वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा बैंकों से जोड़ें ताकि सरकार की योजनाओं का जरूरतमंद लोगों को लाभ हो। इस दौरान उपायुक्त के साथ आईएएस प्रशिक्षु और बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक मौजूद थे।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

7 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

8 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

8 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

9 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

10 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago