Giridih

गिरिडीह पुलिस ने एक साथ 12 साइबर अपराधियों को दबोचा,19 मोबाइल, 33 सीम कार्ड व पांच बाइक सहित नगद बरामद


गिरिडीह :- गिरिडीह पुलिस के द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एक के बाद एक कई मामलों में कार्रवाई करते हुए गिरिडीह पुलिस ने कई साइबर अपराधियों को दबोचने का काम किया है। इसी क्रम में पुलिस ने करीब एक दर्जन अपराधियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। अपराधियों के पास से पुलिस ने 19 मोबाइल फोन के साथ 33 सीम कार्ड, पांच बाइक और दो लाख 19 हजार नगद भी बरामद किया है। साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के दूसरे दिन गुरुवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा और डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपराधी दीपक वर्मा यूपी के गोंडा जिले का रहने वाला है और इस दीपक वर्मा की मौसी देवघर के झिलुआ गांव की रहने वाली है। दीपक वर्मा को उसके देवघर के झिलुआ गांव के मोसेरे भाई सच्चिदानंद कुमार ने ही दीपक को बरगला कर साइबर अपराध में लाया और इसके लिए सच्चिदानंद कुमार मंडल ने अपने गोंडा के मौसेरे भाई दीपक वर्मा को हर माह 15 हजार देने की बात कहकर साइबर अपराध की दुनिया से रूबरू कराया। सच्चिदानंद समेत उसके गिरोह ने दीपक को बैंक खाताधारकों से बात कर अलग-अलग प्रलोभन देकर फंसाने की ड्यूटी दे रखा था।

गिरफ्तार अपराधियों में अहिल्यापुर के कोलडीहा गांव निवासी पवन राणा, गांडेय के भुरकुंड गांव निवासी शमसाद अंसारी, सजाद अंसारी, कुलजोरी गांव निवासी सलामत अंसारी, बेंगाबाद के महदेइया गांव निवासी नितेश कुमार, पंकज मंडल, अहिल्यापुर के पिपरासिंघा गांव निवासी मुकेश मंडल, गांडेय के रकसकुटो निवासी निर्मल मंडल, रूपेश मंडल और ताराटांड़ के सोहन मंडल शामिल है।

बताया की सारे अपराधी अलपेमिकस, एनीदेशक, टीमवियर का लिंक भेज कर गर्भवती महिलाओं के परिजनों से इंस्टाल कर उनके बैंक खाते से पैसे की ठगी करने का काम करते थे। सभी अपराधी इतने शातिर थे की ये डाटा उपलब्ध कराने वाली कंपनी के प्रतिनिधि से मिली भगत कर बैंक खाता धारकों के नंबर तक जुगाड कर लेते थे और सारा काम सारे फर्जी सिम कार्ड और एटीएम के जरिए करते थे।

-Advertisment-


Recent Posts

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

2 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

2 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

13 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

14 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

14 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

15 hours ago