Crime

गिरिडीह पुलिस ने फिर दबोचे 6 साईबर अपराधी…


गिरिडीह पुलिस ने फिर कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम का प्रयोग करते हुए आम लोगों से ठगी कर रहें है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर संदीप सुमन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार, गौरब कुमार, सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, साकेत वर्मा, सुरेश यादव को शामिल किया गया।गठित टीम द्वारा छापामारी करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 06 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ मे साइबर थाना कांड सं0 अंकित करते हुए केश दर्ज किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक कुमार मंडल पिता मनोज मंडल, सुनील कुमार मण्डल पिता भोला मण्डल,पंचनटांड थाना अहिल्यापुर जिला गिरिडीह, सिधेश्वर मण्डल पिता होरिल मण्डल,सुरज कुमार मण्डल उर्फ संतोश कुमार मण्डल पिता लालमोहन मण्डल,अरवाटांड थाना टुण्डी जिला धनबाद, दीपक साव पिता तेजलाल साव, थाना निमियाघाट जिला गिरिडीह,उज्जल सिंघा पिता श्यामल कुमार सिंघा, गांव महुदा थाना पुरुलिया, जिला पुरूलिया राज्य पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 38 मोबाइल,8सिम कार्ड,2एटीएम, एक मोटरसाइकिल सहित कई अन्य समान बरामद किए गए है।जबकि गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे साइबर ठगी करने हेतु बैंक के कर्मी बनकर लोगो को झाँसे में लेकर ऑटिपि, पासवर्ड प्राप्त कर उनसे पैसे ठगी करते है।साथ ही फर्जी सिम उपलब्ध करते थे।विगत लगभग 4 माह में गिरिडीह जिलांतर्गत साइबर अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्रवा में 172 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है जबकि 392 मोबाइल फोन,1437000रुपये नगद लगभग बरामद किए गए हैं।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago