Giridih

गिरिडीह के अभिजीत सिंह को मिला बेस्ट एक्टिव रेफरी का सम्मान…


सम्मान के रुप में स्मृति चिह्न प्राप्त करते गिरिडीह के अभिजीत सिंह…

9 से 11 फरवरी तक रांची के आर के. आंनद ग्रीन बॉल स्टेडियम ,नामकुम में संपन्न हुए ताइक्वांडो राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के सम्मान से सम्मानित किया गया ये जानकारी गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने दी। उन्होंने बताया की इस सेमिनार का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में कराया गया था जिसमे भारत भर के अलग अलग राज्य से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

इनको प्रशिक्षण देने के लिए कर्नाटका से अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉक्टर थिरुमल जे. आए हुए थे। इस सेमिनार में भाग लेने गिरिडीह से भी दो प्रतिभागी पूजा कुमारी और अभिजीत सिंह गए हुए थे।

कल इस सेमिनार के समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉक्टर थिरुमल जे के द्वारा तीन दिन इन प्रतिभागियों के प्रशिक्षण देने के बाद अलग अलग कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेफरीयो की एक सूची बनाई थी।

जिन्हे कल सम्मापन समारोह में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के रूप में सम्मानित किया गया ।

इसके इस उपलब्धि के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा , उपाध्यक्ष गोपाल कुमार,गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ से अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, संरक्षक निर्भय शाहबादी महासचिव अमित स्वर्णकार एवं गिरिडीह के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago