Giridih

गिरिडीह पहुँचे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, लाभुकों के बीच अबुआ आवास स्वकृति पत्र बांट कर बोले झारखंड को विकास की ओर ले जायेंगे


मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मंगलवार को गिरिडीह में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया। गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम चम्पाई सोरेन ने गिरिडीह, धनबाद और बोकारो के लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त जारी की। इन लाभुकों में गिरिडीह जिले के 17 हजार 860 लाभुक शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 196.51 करोड़ की लागत से 104 योजनाओं का शिलान्यास और 3.33 करोड़ से कुल 6 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। साथ ही 74 लाभुकों के बीच 7.69 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बेबी देवी, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, विधायक सुदिव्य सोनू भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए अबुआ आवास की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा‘ कार्यक्रम के दौरान की गयी घोषणा के बाद 30 लाख आवेदन अबुआ आवास योजना के लिए आये हैं। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2027 तक 20 लाख गरीब परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ देगी। अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान सरकार दे रही है। सरकार की इस योजना से गरीबों के आवास का सपना साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और दुनिया काफी तेजी से तरक्की कर रही है। झारखंड को भले ही विकास से दूर रखा गया लेकिन हम झारखंड को किसी भी हाल में पीछे नही रहने देंगे। सीएम ने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं वाला राज्य है लेकिन विडंबना है कि हमारी खनिज संपदाओं का सबसे ज्यादा लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने लिया है। हमारी सरकार हर हाल में यह स्थिति बदलेगी। यहां के मूलवासी और आदिवासी समाज को हम सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच को आगे बढ़ते हुए राज्य को हर क्षेत्र में प्रगति की ओर ले जाना है।

-Advertisment-


Recent Posts

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

39 mins ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड धाम दौरा: ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जानें कार्यक्रम का समय सारणी..

झारखंडधाम/पिंटू कुमार: झारखंड में आज से बीजेपी का परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय…

2 hours ago

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

5 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

5 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

16 hours ago