Giridih

गिरिडीह की श्वेता कुमारी को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान…


नेहरू युवा केंद्र संगठन राज्य कार्यालय द्वारा रांची विश्वविद्यालय में “माई भारत विकसित भारत @2047″ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत गिरिडीह की श्वेता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरस्कार के रूप में उन्हें ₹ 25000/- की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा द्वारा ने उन्हें शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।

श्वेता कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। श्वेता ने हाल ही में गिरिडीह कॉलेज से अपने परस्नातक की उपाधि प्राप्त की है। दिनांक 8 जनवरी 2024 को गिरिडीह जिले में आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में श्वेता कुमारी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था जिसके उपरांत उन्हें राज्य स्तर में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के प्रत्येक जिले के विजेता प्रतिभागियों समेत कुल 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त विजेता को क्रमशः एक लाख, पचास हजार एवं पच्चीस हजार रुपए प्रदान किए गए। राज्य स्तर पर पुरस्कृत प्रतिभागियों को अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले “माई भारत विकसित भारत @ 2047” प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।


Recent Posts

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

3 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड धाम दौरा: ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जानें कार्यक्रम का समय सारणी..

झारखंडधाम/पिंटू कुमार: झारखंड में आज से बीजेपी का परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय…

5 hours ago

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

7 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

8 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

19 hours ago