Giridih

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन…


गिरिडीह:-लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दिनांक 16 मार्च को निर्वाचन की घोषण के उपरांत पूरे जिले में आचार संहिता लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र तथा 31 गांडेय विधानसभा क्षेत्र (उप चुनाव)में पांचवे चरण के तहत दिनांक-20.05.2024 तथा गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 06 वें चरण के तहत दिनांक 25.05.24 को मतदान किया जाना है। प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक-26.04.2024 को गैजेटी नोटिफिकेशन की तारीख तय की गयी, नामांकण की अंतिम तिथि है, दिनांक-03.05.2024 निर्धारित की गयी है, स्क्रूटनी ऑफ नोमिनेशन की तिथि 04.05.2024, नाम वापसी की अंतिम तिथि 06.05.2024 तय की गयी है, मतदान की तिथि-20.05.2024 निर्धारित की गयी है। साथ ही गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए दिनांक-29.04.2024 को गैजेटी नोटिफिकेशन की तारीख तय की गयी, नामांकण की अंतिम तिथि दिनांक-06.05.2024 निर्धारित की गयी है, स्क्रूटनी ऑफ नोमिनेशन की तिथि 07.05.2024, नाम वापसी की अंतिम तिथि 09.05.2024 तय की गयी है, मतदान की तिथि-25.05.2024 निर्धारित की गयी है। इसके अलावा मतगणना की तिथि 04.06.2024 निर्धारित की गयी है एवं चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति की तिथि 06.06.2024 निर्धारित की गयी है। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि गिरिडीह जिला अन्तर्गत 06 विधान सभा क्षेत्र में कुल 20,04,699 मतदाताओं की संख्या है। जिसमें 28 धनवार के 362024 मतदाता, 29 बगोदर के 378683 मतदाता, 30 जमुआ के 345560 मतदाता, 31 गांडेय के 312657 मतदाता, 32 गिरिडीह के 297995 मतदाता तथा 33 डुमरी के 307780 मतदाता शामिल हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 1036528 एवं महिला वोटरों की संख्या 968161 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 10 है। जिले में कुल 1781 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ हीं दिव्यांग व बुजूर्ग मतदाताओं को पूर्व की तरह विभिन्न सुविधाओं मुहैया करायी जायेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के पश्चात् आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। उक्त परिप्रेक्ष्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। आचार संहिता का उलंघन करनेवालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि अगले 24 घंटे में सरकारी और 48 घंटे में सार्वजनिक प्रकार बैनर/पोस्टर और होर्डिंग को हटा दिए जाए।

आगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव आदर्श आचार संहिता सख्ती से लागू हो इनमें मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने कहा कि शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दण्डाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अलावे उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर मतदाताओं से भयमुक्त होकर शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की। साथ ही उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव सम्पन्न कराने के दृष्टिकोण से पूर्व में हीं सभी कोषांगों का गठन कर दिया गया है। प्रत्येक कोषांग के लिए प्रभारी पदाधिकारी के साथ-साथ वरीय पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी अधिसूचना के साथ पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। सभी संबंधित अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का उचित अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के अलावे सीमावर्ती ईलाकों में विशेष गश्ती व विशेष अभियान चलाया जायेगा, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जायेगी। भ्रामक और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टैटिक निगरानी दल का गठन किया गया है। ताकि शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव संपन्न कराया जा सकें। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago