Giridih

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चतरो, पीरटाड़ में स्वीप कार्यक्रम व कम्युनिटी पॉलिसीग के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया…


गिरिडीह:- आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चतरो, पीरटाड़ में स्वीप कार्यक्रम व कम्युनिटी पॉलिसीग के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मतदाता जागरूकता अभियान में जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने स्वीप कार्यक्रम में हिस्सा लिया, मतदाताओं को अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को उनके मताधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मतदाताओं को बैनर/पोस्टर के माध्यम जागरूक करने का कार्य किया गया। साथ ही सी विजिल ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप आदि की भी जानकारी दी गई। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि

1. लोकसभा आम चुनाव 2024 में सभी मतदाता अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान अवश्य करें।

2. इस हेतु यह आवश्यक है कि मतदाता यह अवश्य जाँच कर लें कि उनका नाम मदताता सूची में पंजीकृत हैं एवं मतदाता के पास वोटर कार्ड (EPIC कार्ड) उपलब्ध है।

3. वर्तमान में ’’मैं सत्यापित मतदाता हूँ ’’ एवं ’’मैं मतदान हेतु तैयार हूँ ’’अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत् मतदाता अपने मतदान केन्द्र में जाकर अथवा स्वयं Voter Helpline App के माध्यम से अपना एवं अपने परिवार के अन्य अर्हतायुक्त व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत है, का जाँच कर रहें हैं. यदि किसी व्यक्ति अथवा उनके परिवार के अन्य अर्हतायुक्त व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नही है तो वे अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने हेतु प्रपत्र 6 में आवेदन कर सकते हैं।

4. मतदाता सूची में किसी प्रकार का संशोधन अथवा वोटर कार्ड बदलने हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन किया जाना है।

5. उपरोक्त सभी प्रपत्र में आवेदन बी.एल.ओ. के पास दिया जा सकता है अथवा मतदाता स्वयं Voter Helpline App के माधम से आवेदन कर सकते हैं। 

6. इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को c-VIGIL App एवं Fake News की पहचान हेतु वेबसाईट अन्य माध्यमों की भी जानकारी भी दी गई।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago