Giridih

गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल में छात्रों को आईआईटी आईएसएम के शिक्षक ने दिए सफलता के टिप्स, हुआ कैरियर कांउसलिंग का आयोजन


गिरिडीह/ चंदन पांडे:-गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को कैरियर कांउसलिंग में अलग-अलग स्कूलों के कई छात्रों ने हिस्सा लिया। कैरियर कांउसलिंग में शािमल छात्रों के बीच धनबाद आईएसएम-आईआईटी के गणित शिक्षक संजीव आनंद साहु ने सफलता के कई टिप्स दिए। कांउसलिंग में छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। इस दौरान गणित शिक्षक संजीव आनंद साहु ने बताया कि चुनौतियों से सामना कर ही सफलता हासिल किया जा सकता है।

गणित शिक्षक संजीव आंनद ने छात्रों और अभिभावकों के बीच कहा कि बगैर मेहनत के उस मुकाम को हासिल नहीं किया सकता, जिसके लिए छात्रों को कठिन अध्ययन से गुजरना पड़ रहा है। इधर कैरियर कांउसलिंग की शुरुआत स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा, रमणप्रीत सलूजा, प्राचार्य नीता दास, उप प्राचार्य सुरज लाला समेत अन्य शिक्षकों ने दीप जलाकर किया। इस दौरान कांउसलिंग में छात्रों के बीच कई शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

7 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago